LIVE UPDATE
Trending

बिलासपुर में खाद्य प्रतिष्ठानों पर सख्ती; अस्पताल कैंटीन और केक दुकानों की जांच, सैंपल लैब भेजे

बिलासपुर, 04 मई 2026 । शहर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने रविवार को व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान अस्पतालों की कैंटीन और केक बेचने वाले प्रतिष्ठानों को विशेष रूप से जांच के दायरे में लिया गया।

टीम ने सिम्स अस्पताल कैंटीन, जिला अस्पताल कैंटीन और यूटोपिया केक शॉप सहित कई प्रतिष्ठानों में पहुंचकर साफ-सफाई, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और निर्धारित सुरक्षा मानकों का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान यूटोपिया केक शॉप से केक का नमूना लेकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG: 20 हजार की डिमांड, 15 हजार में सौदा; जानिए किस बात के लिए हेड कांस्टेबल मांग रहा था 20 हजार की घूस, ऐसे हुआ अरेस्ट
CG: 20 हजार की डिमांड, 15 हजार में सौदा; जानिए किस बात के लिए हेड कांस्टेबल मांग रहा था 20 हजार की घूस, ऐसे हुआ अरेस्ट
June 27, 2026
बेमेतरा, 27 जून 2026। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह कार्रवाई राज्य शासन के निर्देश और कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में चल रहे 15 दिवसीय विशेष अभियान के तहत की जा रही है। अभियान का उद्देश्य आम लोगों को शुद्ध, सुरक्षित और मानक के अनुरूप खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-बीयर लवर्स के लिए बड़ी खबर! अब छत्तीसगढ़ में भी मिलेगी अलग-अलग फ्लेवर वाली ‘ताजा बीयर’; जानिए क्या है सरकार का नया प्लान और लाइसेंस के नियम
CG-बीयर लवर्स के लिए बड़ी खबर! अब छत्तीसगढ़ में भी मिलेगी अलग-अलग फ्लेवर वाली ‘ताजा बीयर’; जानिए क्या है सरकार का नया प्लान और लाइसेंस के नियम
June 27, 2026
रायपुर, 27 जून 2026। छत्तीसगढ़ में बीयर के शौकीनों के लिए एक बेहद दिलचस्प और अच्छी खबर है। कर्नाटक, महाराष्ट्र,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों को कई जरूरी निर्देश भी दिए। उन्होंने कर्मचारियों के लिए हैंड ग्लव्स और हेड कवर का उपयोग अनिवार्य करने, खाद्य लाइसेंस को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने, पेयजल की जांच रिपोर्ट उपलब्ध रखने तथा कर्मचारियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि स्वच्छता और गुणवत्ता को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
IPS पोस्टिंग: IPS अंकित कुमार गर्ग को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए स्टेट फॉरेंसिक लैब (FSL) के नए संचालक
IPS पोस्टिंग: IPS अंकित कुमार गर्ग को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए स्टेट फॉरेंसिक लैब (FSL) के नए संचालक
June 27, 2026
रायपुर, 27 जून 2026: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला (State Forensic Science Laboratory - FSL) के संचालन को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी, अभिहित अधिकारी और राजस्व विभाग के अधिकारी शामिल रहे। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आगामी दिनों में भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि शहर में खाद्य सुरक्षा के मानकों को सख्ती से लागू किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *