LIVE UPDATE

बिलासपुर जोन के रेलवे स्टेशनों का पानी सबसे खराब : CAG जांच में मिले ई-कोलाई बैक्टीरिया, 512 स्टेशनों का हुआ ऑडिट

बिलासपुर, 19 अगस्त 2026। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के स्टेशनों पर यात्रियों को उपलब्ध कराए जाने वाले पेयजल की गुणवत्ता को लेकर CAG की रिपोर्ट ने गंभीर कमियां उजागर की हैं। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की जांच में पेयजल व्यवस्था के मामले में बिलासपुर जोन देश के 16 रेलवे जोन में सबसे निचले पायदान पर रहा है।

CAG ने देशभर के 16 रेलवे जोन के 512 चयनित स्टेशनों पर पेयजल और न्यूनतम यात्री सुविधाओं का ऑडिट किया। जांच के दौरान कई स्टेशनों से लिए गए पानी के नमूनों में ई-कोलाई और टोटल कोलीफॉर्म बैक्टीरिया पाए गए। पानी में ई-कोलाई की मौजूदगी सामान्य तौर पर मल या सीवेज से दूषित होने का संकेत मानी जाती है। ऐसे पानी के सेवन से डायरिया, फूड पॉइजनिंग समेत जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-स्कूलों में छुट्टी घोषित, चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के अलर्ट के बीच बड़ा फैसला
CG-स्कूलों में छुट्टी घोषित, चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के अलर्ट के बीच बड़ा फैसला
October 26, 2026
School Holiday: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के संभावित असर और भारी बारिश की चेतावनी के बीच दंतेवाड़ा जिले में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पेयजल व्यवस्था में SECR का Deficiency Score सबसे ज्यादा

CAG ने पानी की उपलब्धता, गुणवत्ता और उससे संबंधित व्यवस्थाओं में मिली कमियों के आधार पर रेलवे जोन का Deficiency Score तैयार किया है। इस स्कोर में संख्या जितनी कम होती है, व्यवस्था उतनी बेहतर मानी जाती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पेयजल से जुड़े मानकों में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का Deficiency Score 93.35 रहा, जो 16 रेलवे जोन में सबसे अधिक है। इस आधार पर SECR इस श्रेणी में सबसे खराब स्थिति में रहा। इसके विपरीत दक्षिण मध्य रेलवे का स्कोर 17.53 रहा, जो सबसे कम था।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Transfer: छत्तीसगढ़ वन विभाग में जंबो फेरबदल, 102 रेंजर्स के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
CG Transfer: छत्तीसगढ़ वन विभाग में जंबो फेरबदल, 102 रेंजर्स के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
October 26, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पानी में क्लोरीन की मात्रा में भी गड़बड़ी

ऑडिट के दौरान कुछ स्टेशनों पर पानी में क्लोरीन का स्तर निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया। कहीं क्लोरीन की मात्रा कम तो कहीं अधिक मिली। इसके अलावा कुछ नमूनों में बैक्टीरिया की मौजूदगी सामने आने से पानी की नियमित जांच और रखरखाव व्यवस्था पर भी सवाल उठे हैं।

न्यूनतम यात्री सुविधाओं में भी कमियां

CAG ने केवल पेयजल की गुणवत्ता ही नहीं, बल्कि स्टेशनों पर यात्रियों को मिलने वाली न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं का भी आकलन किया। इनमें शौचालय, बैठने की व्यवस्था, प्लेटफॉर्म पर छत समेत अन्य बुनियादी सुविधाएं शामिल थीं।

ये खबर भी पढ़ें…
Chhattisgarh Politics: साय से संगठन तक…स्मृति ईरानी ने 48 घंटे में की 12 बैठकें, छत्तीसगढ़ BJP में क्या बदलेगा?
Chhattisgarh Politics: साय से संगठन तक…स्मृति ईरानी ने 48 घंटे में की 12 बैठकें, छत्तीसगढ़ BJP में क्या बदलेगा?
October 26, 2026
Chhattisgarh BJP Politics: छत्तीसगढ़ भाजपा में संगठन को मजबूत करने और सरकार तथा पार्टी के बीच बेहतर तालमेल बनाने की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रिपोर्ट में बिलासपुर जोन के कई स्टेशनों पर इन सुविधाओं में कमियां पाए जाने की बात सामने आई है। खासतौर पर पेयजल व्यवस्था में मिली खामियां यात्रियों की सुविधा और स्वास्थ्य दोनों के लिहाज से चिंता का विषय हैं।

दिव्यांग यात्रियों की सुविधाओं में SECR का बेहतर प्रदर्शन

हालांकि रिपोर्ट में बिलासपुर जोन के लिए एक सकारात्मक पहलू भी सामने आया है। दिव्यांग यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं के मामले में SECR देशभर में दूसरे स्थान पर रहा। इस श्रेणी में जोन का Deficiency Score 20.97 रहा।

यानी सामान्य यात्री सुविधाओं और पेयजल व्यवस्था में कमियां सामने आने के बावजूद दिव्यांग यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति तुलनात्मक रूप से बेहतर पाई गई।

रेलवे ने तैयार की सुधार की कार्ययोजना

CAG रिपोर्ट में सामने आई कमियों के बाद रेलवे ने पेयजल व्यवस्था में सुधार की दिशा में कदम उठाने की बात कही है। बिलासपुर जोन के स्टेशनों पर यात्रियों को बेहतर पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वाटर कूलर और टैंक-टू-टैप वाटर फिल्ट्रेशन सिस्टम लगाने की योजना बनाई जा रही है।

इसके साथ ही पानी की टंकियों की नियमित सफाई, रखरखाव और पानी की गुणवत्ता की लगातार जांच पर जोर दिया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, पेयजल व्यवस्था में सुधार के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है और इसकी नियमित समीक्षा भी की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *