LIVE UPDATE

बिलासपुर केंद्रीय जेल में कैदी की संदिग्ध मौत: एक महीने में चौथी घटना से मचा हड़कंप, व्यवस्थाओं पर उठे गंभीर सवाल

बिलासपुर। बिलासपुर केंद्रीय जेल में एक बार फिर एक कैदी की मौत का मामला सामने आया है। सीने में दर्द की शिकायत के बाद कैदी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे तत्काल इलाज के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान 31 वर्षीय प्रभु कुमार मनहर के रूप में हुई है। वह वर्ष 2024 से पॉक्सो एक्ट के एक मामले में 20 साल की सजा काट रहा था। जानकारी के अनुसार, वह पिछले कुछ दिनों से सीने में दर्द की समस्या से परेशान था और जेल अस्पताल में उसका इलाज भी चल रहा था।

सोमवार को उसकी हालत ज्यादा खराब होने पर जेल प्रशासन ने उसे सिम्स अस्पताल रेफर किया, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

मौत की असली वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। इधर, केंद्रीय जेल में पिछले एक महीने के भीतर यह चौथी कैदी की मौत है। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों के बाद जेल की स्वास्थ्य सुविधाओं, कैदियों की देखरेख और निगरानी व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर में राजीव भवन के बाहर बवाल:  पुलिस पर पथराव और शीशे की बोतलें फेंकने के आरोप में कांग्रेस नेताओं पर FIR, 16 पुलिसकर्मी घायल
रायपुर में राजीव भवन के बाहर बवाल: पुलिस पर पथराव और शीशे की बोतलें फेंकने के आरोप में कांग्रेस नेताओं पर FIR, 16 पुलिसकर्मी घायल
July 23, 2026
रायपुर, 23 जुलाई 2026। राजधानी रायपुर में भाजपा के प्रधानमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम के विरोध के दौरान कांग्रेस और भाजपा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *