LIVE UPDATE

शहरी गरीबों के ‘पक्के घर’ मॉडल को राष्ट्रीय पहचान, PMAY Urban Award-2026 में छत्तीसगढ़ को सम्मान

रायपुर, 4 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के शहरी गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार के प्रयासों को अब राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिली है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ को PMAY (Urban) Award-2026 समारोह में सम्मान ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से 5 अक्टूबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में पुरस्कार समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें छत्तीसगढ़ की ओर से उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव, विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा और राज्य शहरी विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी-सह-राज्य मिशन संचालक, PMAY (Urban) सुमित अग्रवाल सहभागिता करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
‘आपने तिरंगे की शान बढ़ाई…’,एशियन गेम्स मेडलिस्ट खिलाड़ियों से मुलाकात के बाद बोले PM मोदी
‘आपने तिरंगे की शान बढ़ाई…’,एशियन गेम्स मेडलिस्ट खिलाड़ियों से मुलाकात के बाद बोले PM मोदी
October 15, 2026
PM Modi Meets Asian Games Champions: एश‍ियन गेम्‍स 2026 में भारत की ओर से हिस्‍सा लेने गए ख‍िलाड़‍ियों ने इस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

साय सरकार के आवास अभियान को राष्ट्रीय मंच

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार शहरी गरीब परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने और अधूरे आवासों को समय पर पूरा कराने पर जोर दे रही है। सरकार का दावा है कि योजना के क्रियान्वयन में केवल आवास स्वीकृति तक सीमित रहने के बजाय निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता, समयबद्ध पूर्णता और मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता पर भी निगरानी की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पहुंचाने और आवास निर्माण की लगातार मॉनिटरिंग पर जोर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
IAS अवार्ड : छत्तीसगढ़ के 3 अफसर बने IAS, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने जारी किया आदेश
IAS अवार्ड : छत्तीसगढ़ के 3 अफसर बने IAS, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने जारी किया आदेश
October 16, 2026
नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य प्रशासनिक सेवा (SCS) के तीन अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में नियुक्त किया गया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अरुण साव के नेतृत्व में निकायों पर फोकस

उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग और राज्य शहरी विकास अभिकरण ने नगरीय निकायों के साथ समन्वय बढ़ाया है।

आवास की स्वीकृति से लेकर निर्माण और पूर्णता तक अलग-अलग स्तरों पर निगरानी को मजबूत करने पर जोर दिया गया है। सरकार के अनुसार इसका उद्देश्य योजना का लाभ वास्तविक पात्र परिवारों तक पहुंचाना और निर्माण कार्यों में समयबद्धता सुनिश्चित करना है।

ये खबर भी पढ़ें…
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग का दावा! लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी भरे पोस्ट, 12 टीमें जांच में
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग का दावा! लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी भरे पोस्ट, 12 टीमें जांच में
October 19, 2026
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर फायरिंग की चौंकाने वाली खबर सामने आई है। उपलब्ध विवरण के मुताबिक, रविवार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सिर्फ मकान नहीं, सम्मान और सुरक्षा का अभियान

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत पक्का मकान मिलने से गरीब परिवारों को केवल आवास की सुविधा ही नहीं, बल्कि सुरक्षित जीवन, सामाजिक सम्मान और बेहतर पारिवारिक वातावरण मिलने की उम्मीद है। पक्के घर का सीधा असर बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवार की जीवन गुणवत्ता पर भी पड़ता है।

राज्य सरकार का कहना है कि योजना की सफलता में नगरीय निकायों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, तकनीकी अमले और हितग्राहियों की भागीदारी महत्वपूर्ण रही है।

5 अक्टूबर को राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में होने वाला समारोह छत्तीसगढ़ के लिए इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि राज्य को PMAY (Urban) Award-2026 में सम्मान ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया गया है। इससे राज्य के शहरी आवास कार्यक्रमों को राष्ट्रीय स्तर पर मंच मिलेगा।

छत्तीसगढ़ सरकार इसे शहरी गरीबों के लिए चलाए जा रहे आवास अभियान और योजना के जमीनी क्रियान्वयन की राष्ट्रीय पहचान के तौर पर देख रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *