LIVE UPDATE

सशक्त समाज निर्माण में शिक्षा और संगठन की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बलौदा बाजार जिले के ग्राम चांपा में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के दो दिवसीय 80वें महाअधिवेशन में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक डॉ. खूबचंद बघेल की पुण्य तिथि पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा समाज की विभूतियों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री का गजमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने मनवा कुर्मी समाज को परिश्रमी, संगठित और उन्नत कृषक परंपरा वाला समाज बताते हुए कहा कि समाज का योगदान राज्य की प्रगति में महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने 80वें महाअधिवेशन की बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में मेल-मिलाप, समन्वय और सकारात्मक निर्णयों को बढ़ावा देते हैं, जिसका लाभ पूरे प्रदेश और देश को मिलता है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में अवैध खनन पर सरकार का कड़ा प्रहार: छत्तीसगढ़ में अवैध खनिज परिवहन पर लगेगा ₹2000 प्रति टन जुर्माना, गाड़ी छुड़ाने के लिए देने होंगे ₹3 लाख तक
छत्तीसगढ़ में अवैध खनन पर सरकार का कड़ा प्रहार: छत्तीसगढ़ में अवैध खनिज परिवहन पर लगेगा ₹2000 प्रति टन जुर्माना, गाड़ी छुड़ाने के लिए देने होंगे ₹3 लाख तक
June 24, 2026
रायपुर, 24 जून 2026। छत्तीसगढ़ में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण करने वाले माफियाओं के खिलाफ मुख्यमंत्री विष्णु देव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा कि राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री  टंकराम वर्मा के गृह ग्राम चांपा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि शिक्षा सशक्त समाज निर्माण का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने समाज द्वारा बेटा-बेटी दोनों को शिक्षा से जोड़ने के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षित समाज ही आत्मनिर्भर और प्रगतिशील समाज बनता है। उन्होंने महिला स्वरोजगार को बढ़ावा देने, युवाओं में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता और सामाजिक सुधार के प्रयासों को भी सराहनीय बताया।

ये खबर भी पढ़ें…
राघवेंद्र पटेल हत्याकांड: दो दोषियों को उम्रकैद, एक बरी, मुख्य आरोपी अब भी फरार
राघवेंद्र पटेल हत्याकांड: दो दोषियों को उम्रकैद, एक बरी, मुख्य आरोपी अब भी फरार
June 24, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 24 जून 2026। जीपीएम जिले के बहुचर्चित राघवेंद्र पटेल हत्याकांड में अदालत ने पांच साल बाद बड़ा फैसला सुनाया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करने में पूरी प्रतिबद्धता से कार्य किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास पूर्ण किए गए हैं। इस वर्ष समर्थन मूल्य पर 25 लाख 24 हजार किसानों से 141 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदा गया है तथा होली से पूर्व किसानों को लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की अंतर राशि प्रदान की जाएगी।

महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को अब तक 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में अब विकास की नई तस्वीर दिखाई दे रही है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री के संकल्प के अनुरूप मार्च 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त करने की दिशा में सरकार दृढ़ता से काम कर रही है। नियद नेल्लार योजना के माध्यम से लगभग 400 गांवों में विकास कार्यों को गति दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था, इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता, नई पीढ़ी को सच बताएगी भाजपा: प्रेम प्रकाश पांडेय
आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था, इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता, नई पीढ़ी को सच बताएगी भाजपा: प्रेम प्रकाश पांडेय
June 24, 2026
बिलासपुर, 24 जून 2026। आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा नेताओं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ग्राम नरदहा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 50 लाख रुपये तथा बलौदा बाजार में सामुदायिक भवन के लिए 25 लाख रुपये की राशि प्रदान करने की घोषणा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *