LIVE UPDATE

रायगढ़ कलेक्ट्रेट का बाबू ₹50 हजार का रिश्वत वाला चेक लेते गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कलेक्ट्रेट में पदस्थ एक बाबू को ₹50 हजार का रिश्वत वाला चेक स्वीकार करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद ACB ने मामले का सत्यापन किया। शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। आरोप है कि राजकुमार सिदार, जो रायगढ़ जिला कलेक्ट्रेट की राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा में बाबू के पद पर पदस्थ है, रिश्वत के रूप में ₹50 हजार का चेक स्वीकार कर रहा था। इसी दौरान ACB की टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Breaking: कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटी ने गाड़ा झंडा, वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता सिल्वर मेडल; सीएम साय ने वीडियो कॉल पर दी बधाई
CG Breaking: कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटी ने गाड़ा झंडा, वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता सिल्वर मेडल; सीएम साय ने वीडियो कॉल पर दी बधाई
July 28, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में देश और प्रदेश का नाम विश्व पटल पर रोशन कर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी पर सर्पदंश पीड़ित परिवार को शासन की ओर से मिलने वाली मुआवजा राशि उनके बैंक खाते में जारी कराने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। पीड़ित की शिकायत के बाद ACB ने पूरे मामले की जांच की और फिर ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया।

फिलहाल ACB की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नीट-2026 में सफल एकलव्य विद्यालयों के विद्यार्थियों से किया संवाद, कहा- ‘खूब पढ़िए, आगे बढ़िए और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में भागीदार बनिए’
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नीट-2026 में सफल एकलव्य विद्यालयों के विद्यार्थियों से किया संवाद, कहा- ‘खूब पढ़िए, आगे बढ़िए और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में भागीदार बनिए’
July 28, 2026
रायपुर, 28 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित ‘एकलव्य संवाद’...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *