LIVE UPDATE
Trending

बिलासपुर-दुर्ग में भी लागू होगा पुलिस कमिश्नरेट! गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान, रायपुर के बाद दुर्ग और बिलासपुर में भी लागू होगा कमिश्नरेट

चंचल शर्मा, 20 मई 2026. छत्तीसगढ़ में पुलिस प्रशासन को और अधिक आधुनिक व प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। राजधानी रायपुर में कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद अब राज्य सरकार ने संकेत दिए हैं कि यह व्यवस्था जल्द ही दुर्ग और बिलासपुर में भी लागू की जाएगी।

यह जानकारी राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा ने रायपुर में आयोजित डायल 112 सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान दी। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए कमिश्नरेट सिस्टम एक प्रभावी मॉडल साबित हो रहा है और इसी कारण इसे अन्य बड़े जिलों में भी लागू करने पर विचार किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
SAS Transfer : दिप्ती गौते बनी पीएससी की एग्जाम कंट्रोलर, विनय अग्रवाल बने सरगुजा निगम कमिश्नर
SAS Transfer : दिप्ती गौते बनी पीएससी की एग्जाम कंट्रोलर, विनय अग्रवाल बने सरगुजा निगम कमिश्नर
August 27, 2026
रायपुर 27 अगस्त 2026। राज्य  सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के तबादले किये हैं।  दिप्ती गौते के PSC का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गृह मंत्री विजय शर्मा ने स्पष्ट किया कि दुर्ग और बिलासपुर जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहरी क्षेत्रों में पुलिसिंग की चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में कमिश्नरेट प्रणाली से प्रशासनिक निर्णय तेज होंगे और पुलिस को अधिक अधिकार मिलने से अपराध नियंत्रण में भी सुधार आएगा।

उन्होंने आगे बताया कि अभी रायपुर में कमिश्नर प्रणाली लागू है. आवश्यकता अनुरूप इसका विस्तार होना चाहिए. मुख्यमंत्री साय से इसे बिलासपुर और दुर्ग में भी प्रारंभ करने के लिए आग्रह करेंगे.

ये खबर भी पढ़ें…
IGKV में परीक्षा से 6 घंटे पहले पेपर लीक…एक और परीक्षा रद्द, भारती कॉलेज को नोटिस; जवाब नहीं जंचा तो मान्यता होगी रद्द
IGKV में परीक्षा से 6 घंटे पहले पेपर लीक…एक और परीक्षा रद्द, भारती कॉलेज को नोटिस; जवाब नहीं जंचा तो मान्यता होगी रद्द
August 27, 2026
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के पेपर लीक मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। विश्वविद्यालय ने 19 अगस्त...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूत्रों के अनुसार, सरकार आने वाले समय में दोनों जिलों की भौगोलिक स्थिति, जनसंख्या घनत्व और अपराध पैटर्न का विस्तृत अध्ययन करने के बाद अंतिम निर्णय ले सकती है। हालांकि, सरकार के इस बयान के बाद दोनों जिलों में कमिश्नरेट लागू होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

इन जिलों में कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में कानून व्यवस्था का संचालन अधिक केंद्रीकृत और प्रभावी हो जाता है, जिससे त्वरित कार्रवाई संभव होती है।

ये खबर भी पढ़ें…
भनवारटंक टनल में पटरी पर दौड़ा तेंदुआ! ट्रेन के गार्ड ने मोबाइल में कैद किया VIDEO, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
भनवारटंक टनल में पटरी पर दौड़ा तेंदुआ! ट्रेन के गार्ड ने मोबाइल में कैद किया VIDEO, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
August 27, 2026
बिलासपुर। बिलासपुर-कटनी रेल मार्ग पर स्थित भनवारटंक टनल से वन्यजीव की मौजूदगी का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *