LIVE UPDATE

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बड़ा न्यायिक फेरबदल: 56 नए सिविल जजों को पहली पोस्टिंग, 15 न्यायिक अधिकारियों के तबादले

बिलासपुर, 20 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने न्यायिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए PSC के जरिए चयनित 56 नए सिविल जजों (जूनियर डिवीजन) को पहली पदस्थापना दी है। इसके साथ ही 15 न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश भी जारी किए गए हैं।

हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव की ओर से जारी विभिन्न आदेशों और अधिसूचनाओं के तहत हायर ज्यूडिशियल सर्विस और लोअर ज्यूडिशियल सर्विस के कई अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
BJP के पूर्व कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल गिरफ्तार, 300 करोड़ के कथित घोटाले में 13 महीने से था फरार
BJP के पूर्व कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल गिरफ्तार, 300 करोड़ के कथित घोटाले में 13 महीने से था फरार
October 28, 2026
भिलाई, 28 अक्टूबर 2026। कारोबार के नाम पर करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में भिलाई जिला भाजपा के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

56 नए सिविल जजों को पहली पोस्टिंग

राज्य शासन द्वारा प्रोबेशन पर नियुक्त किए गए 56 नए सिविल जजों को पहली बार न्यायिक पदस्थापना मिली है। सभी नव-नियुक्त अधिकारियों को 29 अगस्त 2026 तक नई पदस्थापना वाली जगह पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

नए न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति से प्रदेश के विभिन्न न्यायालयों में लंबित मामलों की सुनवाई और न्यायिक कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Police Transfer: 340 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, SP ने जारी की सूची, ASI, हेड कांस्टेबल और आरक्षकों के नाम शामिल
CG Police Transfer: 340 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, SP ने जारी की सूची, ASI, हेड कांस्टेबल और आरक्षकों के नाम शामिल
October 28, 2026
CG Police Transfer: कोंडागांव, 28 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हायर ज्यूडिशियल सर्विस के 5 जजों का तबादला

हायर ज्यूडिशियल सर्विस के पांच न्यायिक अधिकारियों की भी नई पदस्थापना की गई है। आदेश के अनुसार दंतेवाड़ा परिवार न्यायालय के जज हरीश कुमार अवस्थी को प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रायपुर पदस्थ किया गया है।

वहीं ममता पटेल को अंबिकापुर से द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बिलासपुर और ज्योति अग्रवाल को पेंड्रारोड से न्यायाधीश, राजनांदगांव नियुक्त किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात, नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा भव्य एयर शो,
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात, नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा भव्य एयर शो,
October 28, 2026
रायपुर, 28 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में इस बार आसमान में भारतीय वायु सेना के शौर्य और उड़ान कौशल का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके अलावा नमिता मिंज भास्कर को धमतरी से तथा न सिंह साहू को राजनांदगांव से अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (FTC), दंतेवाड़ा पदस्थ किया गया है।

रायपुर में विशेष अदालत की जिम्मेदारी

रायपुर के प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरज शर्मा को SC-ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत रायपुर की विशेष अदालत का विशेष न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

वहीं अंबिकापुर में कमलेश जगदल्ला को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश और स्मिता रत्नावत को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (POCSO) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सिविल जज सीनियर डिवीजन में भी बदलाव

सिविल जज सीनियर डिवीजन संवर्ग में भी कई अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। सतीश कुमार खाखा को प्रतापपुर से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) एवं प्रथम सिविल जज सीनियर डिवीजन, मुंगेली नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा भगवान दास पनिका को प्रतापपुर, श्वेता पटेल को छुईखदान, ईशान व्यास को दुर्ग और नीलेश जगदल्ला को राजनांदगांव पदस्थ किया गया है।

रवि कुमार कश्यप हाईकोर्ट में OSD नियुक्त

दुर्ग के द्वितीय अतिरिक्त जज रवि कुमार कश्यप को प्रतिनियुक्ति पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में OSD (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) बनाया गया है।

इसके साथ ही सिविल जज जूनियर डिवीजन संवर्ग के 7 न्यायिक अधिकारियों के तबादले भी किए गए हैं।

कुल मिलाकर हाईकोर्ट के ताजा आदेशों से प्रदेश की न्यायिक व्यवस्था में बड़े स्तर पर पदस्थापना और जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *