LIVE UPDATE
Trending

बेमेतरा सामूहिक विवाह कार्यक्रम की अव्यवस्थाओं की जांच शुरू, CM साय के निर्देश पर बनी समिति, जिम्मेदारों पर गिर सकती है गाज

बेमेतरा 1 जून 2026। मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सामने आई अव्यवस्थाओं के मामले में अब प्रशासनिक जांच शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर गठित जांच समिति ने बेमेतरा पहुंचकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। समिति की कमान दुर्ग संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर को सौंपी गई है।

जांच के तहत संभागायुक्त ने न्यू सर्किट हाउस बेमेतरा में जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कार्यक्रम के दौरान हुई व्यवस्थागत कमियों, प्रशासनिक समन्वय और आयोजन की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
8 किलो का वजनी विशालकाय ट्यूमर पेट में लेकर जी रही थी महिला, रायगढ़ के डॉक्टरों ने हाई रिस्क ऑपरेशन कर दी नई जिंदगी
8 किलो का वजनी विशालकाय ट्यूमर पेट में लेकर जी रही थी महिला, रायगढ़ के डॉक्टरों ने हाई रिस्क ऑपरेशन कर दी नई जिंदगी
September 7, 2026
रायगढ़, 7 सितंबर 2026। रायगढ़ में डॉक्टरों की टीम ने एक बेहद जटिल और जोखिम भरे ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान हुई अव्यवस्थाओं को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सार्वजनिक रूप से नाराजगी जताई थी। कार्यक्रम स्थल पर उन्होंने कलेक्टर और पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाते हुए व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए थे। इसके बाद मामला राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बन गया था।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए थे। इसके बाद शासन ने दुर्ग संभागायुक्त की अध्यक्षता में जांच समिति का गठन किया, जो पूरे मामले की तथ्यात्मक जांच कर अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG में ‘ब्रांड’ के नाम पर बड़ा खेल! Titan-Fastrack की नकली घड़ियां बरामद, दुकानदार गिरफ्तार
CG में ‘ब्रांड’ के नाम पर बड़ा खेल! Titan-Fastrack की नकली घड़ियां बरामद, दुकानदार गिरफ्तार
September 7, 2026
दुर्ग। दुर्ग के इंदिरा मार्केट में नामी ब्रांड Titan और Fastrack के नाम पर नकली घड़ियां बेचने के कारोबार का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर ने बताया कि कार्यक्रम में हुई कमियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है। सभी संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली जा रही है और जांच रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, जांच रिपोर्ट में यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई भी की जा सकती है। ऐसे में अब सभी की नजर जांच समिति की रिपोर्ट पर टिकी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत पर लगा सोलर, बिजली बिल हुआ ZERO! 850 यूनिट ग्रिड को देकर ‘बिजली उपभोक्ता’ से ‘बिजली दाता’ बना परिवार
छत पर लगा सोलर, बिजली बिल हुआ ZERO! 850 यूनिट ग्रिड को देकर ‘बिजली उपभोक्ता’ से ‘बिजली दाता’ बना परिवार
September 7, 2026
रायपुर, 7 सितंबर 2026। कभी हर महीने 1,500 से 2,000 रुपये तक बिजली बिल चुकाने वाला परिवार अब बिजली बिल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस कार्रवाई को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन और जवाबदेही के संदेश से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें प्रशासनिक लापरवाही पर सख्त रुख अपनाने के संकेत लगातार दिए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *