LIVE UPDATE

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ भी नहीं होगी हार्दिक पांड्या की वापसी? कई महीनों से नहीं पहनी है ब्लू जर्सी, जानें कारण

Hardik Injury Setback: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 13 सितंबर 2026 से हो रही है. इस सीरीज में भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की वापसी लगभग तय मानी जा रही थी लेकिन अब खबर है कि अभी उनके इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी का इंतजार और लंबा होता जा रहा है. भारतीय क्रिकेट टीम और हार्दिक पांड्या के करोड़ों फैंस को बड़ा झटका लगा हैं. इस सीरीज से ठीक पहले ट्रेनिंग सेशन के दौरान लगी पैर की हल्की चोट लग गई. इसी वजह अब उनका अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना लगभग नामुमकिन लग रहा है.

मार्च 2026 से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर

बता दें कि हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर चल रहे है. अफगानिस्तान के साथ हो ने वाली टी 20 सीरीज में वह वापसी कर सकते थे. लेकिन एक बार फिर चोटिल होने की वजह से लगभग पांड्या का ब्लू जर्सी में वापस आना मुश्किल लग रह रहा है. हार्दिक पंड्या पिछले कई महीनों से अपनी फिटनेस हासिल करने के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) और निजी ट्रेनिंग सेशंस में कड़ी मेहनत कर रहे थे.

ये खबर भी पढ़ें…
OBC सम्मेलन में CM साय का कांग्रेस पर बड़ा हमला! बोले- भ्रष्टाचार करना कांग्रेस की संस्कृति
OBC सम्मेलन में CM साय का कांग्रेस पर बड़ा हमला! बोले- भ्रष्टाचार करना कांग्रेस की संस्कृति
September 7, 2026
रायपुर, 7 सितंबर 2026। राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में सोमवार को बीजेपी ओबीसी मोर्चा का संभागस्तरीय कार्यकर्ता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हार्दिक पांड्या की ये नई चोट भारतीय टीम मैनेजमेंट की आगामी टूर्नामेंट्स की रणनीतियों को भी प्रभावित कर सकती है. हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के एकलौते ऐसे खिलाड़ी है जो तेज गेंदबाजी के साथ-साथ निचले क्रम में अक्रामक बल्लेबाजी का बेहतरीन संतुलन प्रदान कर सकते हैं. अब जब वह अनुपस्थित रहेंगे तो उनकी अनुपस्थिति से टीम का संतुलन बिगड़ना लगभग तय माना जा रहा है.

सिलेक्टर्स की सबसे बड़ी चुनौती

सिलेक्टर्स के पास सबसे बड़ी समस्या ये होती है कि जब हार्दिक पांड्या टीम में मौजूद नहीं रहते तो छटे गेंदबाज का विकल्प और एक अतिरिक्त बल्लेबाज को चुनना पड़ता है. डेथ ओवर्स की गेंदबाजी में हार्दिक पांड्या की कमी खलती है. हालांकि दूसरी तरफ हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम के नीतीश कुमार रेड्डी और शिवम दुबे जैसे प्रतिभावान ऑलराउंडर्स के पास खुद को साबित करने का बढ़िया मौका हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
8 किलो का वजनी विशालकाय ट्यूमर पेट में लेकर जी रही थी महिला, रायगढ़ के डॉक्टरों ने हाई रिस्क ऑपरेशन कर दी नई जिंदगी
8 किलो का वजनी विशालकाय ट्यूमर पेट में लेकर जी रही थी महिला, रायगढ़ के डॉक्टरों ने हाई रिस्क ऑपरेशन कर दी नई जिंदगी
September 7, 2026
रायगढ़, 7 सितंबर 2026। रायगढ़ में डॉक्टरों की टीम ने एक बेहद जटिल और जोखिम भरे ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

2027 वर्ल्ड कप के लिए क्या प्लान

ऐसे में एक सवाल ये भी उठता है कि अगर हार्दिक पांड्या 2027 में होने वाले वर्ल्ड कप तक फिट नहीं हुए तो टीम में किसे मौका मिलेगा. वैसे वर्ल्ड कप 2027 अक्तूबर या नवंबर के महीने में होने के आसार है, ऐसे में हार्दिक पांड्या के पास रिकवरी के लिए काफी समय है. लेकिन अगर वह फिट नहीं हो पाते तो सिलेक्टर्स की निगाह में नीतीश कुमार रेड्डी टीम इंडिया की पहली पसंद होंगे.

ये खबर भी पढ़ें…
CG में ‘ब्रांड’ के नाम पर बड़ा खेल! Titan-Fastrack की नकली घड़ियां बरामद, दुकानदार गिरफ्तार
CG में ‘ब्रांड’ के नाम पर बड़ा खेल! Titan-Fastrack की नकली घड़ियां बरामद, दुकानदार गिरफ्तार
September 7, 2026
दुर्ग। दुर्ग के इंदिरा मार्केट में नामी ब्रांड Titan और Fastrack के नाम पर नकली घड़ियां बेचने के कारोबार का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *