LIVE UPDATE

रायपुर में CM साय तो दुर्ग और बस्तर में डिप्टी सीएम फहराएंगे तिरंगा, जानें कौन सा मंत्री किस जिले में लेगा परेड की सलामी

रायपुर, 10 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में 80वें स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 15 अगस्त को राजधानी रायपुर के पुलिस मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे।

वहीं बिलासपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, दुर्ग में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और बस्तर में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल से घर लौट रहे 3 मासूम घोंघा नदी में बहे, एक का शव बरामद; 2 की तलाश जारी
स्कूल से घर लौट रहे 3 मासूम घोंघा नदी में बहे, एक का शव बरामद; 2 की तलाश जारी
August 22, 2026
- पानी कम था, फिर भी तेज बहाव बना काल; समडील गांव में पसरा मातम, नदी किनारे अपनों की तलाश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को ध्वजारोहण की जिम्मेदारी दी गई है। सभी मुख्य अतिथि समारोह में मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी करेंगे।

किस जिले में कौन फहराएगा तिरंगा?

जिला ध्वजारोहण करने वाले मुख्य अतिथि
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू
दुर्ग उपमुख्यमंत्री अरुण साव
बस्तर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
राजनांदगांव विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
सरगुजा मंत्री रामविचार नेताम
महासमुंद मंत्री दयालदास बघेल
दंतेवाड़ा मंत्री केदार कश्यप
कबीरधाम मंत्री लखन लाल देवांगन
एमसीबी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
रायगढ़ वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
कांकेर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
सूरजपुर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
जांजगीर-चांपा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
जशपुर मंत्री राजेश अग्रवाल
बालोद स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव
बलौदाबाजार सांसद बृजमोहन अग्रवाल
बेमेतरा सांसद विजय बघेल
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई सांसद संतोष पांडेय
कोंडागांव सांसद भोजराज नाग
बलरामपुर सांसद चिंतामणि महाराज
सारंगढ़-बिलाईगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया
गरियाबंद सांसद रूपकुमारी चौधरी
सक्ती सांसद कमलेश जांगड़े
बीजापुर सांसद महेश कश्यप
सुकमा राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा
कोरबा विधायक अमर अग्रवाल
धमतरी विधायक अजय चंद्राकर
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही विधायक धरमजीत सिंह
मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले
कोरिया विधायक भैय्या लाल राजवाड़े
नारायणपुर विधायक लता उसेंडी

समारोह में पढ़ा जाएगा मुख्यमंत्री का संदेश

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालयों में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद परेड की सलामी लेंगे। इसके साथ ही वे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संदेश का वाचन करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-घोंघा नदी हादसा: तीनों मासूम बच्चों के शव बरामद, एक ही परिवार के तीन चिराग बुझने से गांव में पसरा मातम
CG-घोंघा नदी हादसा: तीनों मासूम बच्चों के शव बरामद, एक ही परिवार के तीन चिराग बुझने से गांव में पसरा मातम
August 23, 2026
बिलासपुर/तखतपुर। तखतपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत समडील में घोंघा नदी में बहने वाले तीनों मासूम बच्चों के शव बरामद कर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदेशभर में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला मुख्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, परेड और अन्य आयोजनों की तैयारियां भी की जा रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में कांग्रेस नेता पर सुपारी हमला: साहिल सोनकर गिरफ्तार, 10 लाख में हुई थी हत्या की डील
बिलासपुर में कांग्रेस नेता पर सुपारी हमला: साहिल सोनकर गिरफ्तार, 10 लाख में हुई थी हत्या की डील
August 23, 2026
- रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक के दौरान श्याम कश्यप पर हुआ था जानलेवा हमला, जमीन विवाद और पुरानी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *