LIVE UPDATE
Trending

छत्तीसगढ़ विधानसभा: गृह मंत्री विजय शर्मा का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा–भूपेश सरकार के 8-8 आला अफसर जेल में हैं, हम स्थापित कर रहे कानून का राज

रायपुर, 18 जुलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार और जनहित की योजनाओं को लेकर कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया और साफ किया कि वर्तमान साय सरकार में अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

गृह मंत्री विजय शर्मा ने पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए भ्रष्टाचार और प्रशासनिक विफलता को रेखांकित करते हुए कहा, ऐसी कौन सी सरकार है जिसमें 8-8 उच्च अधिकारी जेल गए हों? यह सब भूपेश सरकार के कार्यकाल में हुआ है। उस दौर में अधिकारियों ने भारी दबाव में काम किया और आज वही लोग हमारी सरकार को तानाशाह कह रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
जज के खिलाफ FIR दर्ज करना TI को पड़ा भारी! सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य की छुट्टी; SSP ने किया लाइन अटैच
जज के खिलाफ FIR दर्ज करना TI को पड़ा भारी! सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य की छुट्टी; SSP ने किया लाइन अटैच
November 7, 2026
बिलासपुर। फैमिली कोर्ट के न्यायाधीश के खिलाफ FIR दर्ज करने का मामला अब सरकंडा थाना प्रभारी पर भारी पड़ता नजर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि वर्तमान भाजपा सरकार में अपराध करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो। सरकार सभी के साथ समान व्यवहार कर रही है और बिना किसी भेदभाव के सख्त कार्रवाई की जा रही है।

पीएम आवास योजना: 8 लाख के मुकाबले 11 लाख घर दिए

डिप्टी सीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर दोनों सरकारों के कामकाज की तुलना की और आंकड़ों के साथ कांग्रेस को घेरा, कांग्रेस सरकार ने 8 लाख प्रधानमंत्री आवास देने का संकल्प तो लिया था, लेकिन बजट और राशि उपलब्ध न कराने के कारण वे इसे पूरा नहीं कर सकी। इसके विपरीत, वर्तमान साय सरकार ने अब तक 11 लाख से अधिक आवासों का निर्माण पूरा कर लाभार्थियों को सौंप दिया है।  राज्य में वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 1,500 आवासों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है और आने वाले समय में इस संख्या को और बढ़ाया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती का नया शेड्यूल जारी, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 बड़ी परीक्षाएं
CG Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती का नया शेड्यूल जारी, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 बड़ी परीक्षाएं
November 7, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शराब घोटाले और घुसपैठियों पर कड़ा प्रहार

उपमुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार के समय हुए आर्थिक घोटालों का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान FL-10 व्यवस्था के जरिए हजारों करोड़ रुपये का शराब घोटाला को अंजाम दिया गया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में वर्तमान सरकार की नीतियां पिछली सरकार से पूरी तरह अलग हैं। सरकार ने राज्य में सक्रिय घुसपैठियों के खिलाफ भी सख्त रुख अपनाते हुए कड़ी कार्रवाई की है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ के 3 शहरों का दिल्ली में बजेगा डंका! स्वच्छ सर्वेक्षण में रायपुर-बिलासपुर के साथ बिल्हा को भी मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, राष्ट्रपति करेंगी पुरस्कृत
छत्तीसगढ़ के 3 शहरों का दिल्ली में बजेगा डंका! स्वच्छ सर्वेक्षण में रायपुर-बिलासपुर के साथ बिल्हा को भी मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, राष्ट्रपति करेंगी पुरस्कृत
November 7, 2026
बिलासपुर, 7 नवंबर 2026। स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत की है। स्वच्छ सर्वेक्षण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *