LIVE UPDATE

छत्तीसगढ़ में फिर लौटा कोरोना! रायपुर और राजनांदगांव में मिले नए संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

स्वाइन फ्लू के बीच कोरोना की दस्तक से बढ़ी चिंता, रायपुर का मरीज होम आइसोलेशन में तो राजनांदगांव का अस्पताल में भर्ती

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के बढ़ते खतरे के बीच अब कोरोना वायरस ने भी एक बार फिर दस्तक दे दी है। प्रदेश के दो अलग-अलग जिलों में कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर और राजनांदगांव जिले में कोरोना का एक-एक संक्रमित मरीज मिला है। रायपुर में मिले मरीज का फिलहाल होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है, जबकि राजनांदगांव के संक्रमित मरीज को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
OBC सम्मेलन में CM साय का कांग्रेस पर बड़ा हमला! बोले- भ्रष्टाचार करना कांग्रेस की संस्कृति
OBC सम्मेलन में CM साय का कांग्रेस पर बड़ा हमला! बोले- भ्रष्टाचार करना कांग्रेस की संस्कृति
September 7, 2026
रायपुर, 7 सितंबर 2026। राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में सोमवार को बीजेपी ओबीसी मोर्चा का संभागस्तरीय कार्यकर्ता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दो जिलों में नए केस, विभाग ने बढ़ाई निगरानी

कोरोना के नए मामलों की जानकारी सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। संक्रमित मरीजों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है और उनके संपर्क में आए लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमित मरीजों के परिजनों और संपर्क में आए लोगों के सैंपल भी ले रही है, ताकि संक्रमण की स्थिति का समय रहते पता लगाया जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
8 किलो का वजनी विशालकाय ट्यूमर पेट में लेकर जी रही थी महिला, रायगढ़ के डॉक्टरों ने हाई रिस्क ऑपरेशन कर दी नई जिंदगी
8 किलो का वजनी विशालकाय ट्यूमर पेट में लेकर जी रही थी महिला, रायगढ़ के डॉक्टरों ने हाई रिस्क ऑपरेशन कर दी नई जिंदगी
September 7, 2026
रायगढ़, 7 सितंबर 2026। रायगढ़ में डॉक्टरों की टीम ने एक बेहद जटिल और जोखिम भरे ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्वाइन फ्लू के बीच कोरोना की एंट्री

प्रदेश में पहले से ही स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। ऐसे समय में कोरोना के नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य व्यवस्था के सामने एक और चुनौती बढ़ गई है।

हालांकि, फिलहाल सामने आए दोनों मामलों को लेकर घबराने की जरूरत नहीं बताई जा रही है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG में ‘ब्रांड’ के नाम पर बड़ा खेल! Titan-Fastrack की नकली घड़ियां बरामद, दुकानदार गिरफ्तार
CG में ‘ब्रांड’ के नाम पर बड़ा खेल! Titan-Fastrack की नकली घड़ियां बरामद, दुकानदार गिरफ्तार
September 7, 2026
दुर्ग। दुर्ग के इंदिरा मार्केट में नामी ब्रांड Titan और Fastrack के नाम पर नकली घड़ियां बेचने के कारोबार का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सर्दी-खांसी और बुखार को नजरअंदाज न करें

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि सर्दी, खांसी, बुखार या सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखाई देने पर इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज न करें। ऐसे लक्षण होने पर समय पर जांच कराना बेहतर है। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सावधानी बरतने और आवश्यकतानुसार मास्क का इस्तेमाल करने की सलाह भी दी गई है।

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में, लेकिन सतर्कता जरूरी

रायपुर में संक्रमित मरीज का होम आइसोलेशन में उपचार जारी है, जबकि राजनांदगांव के मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संपर्कों की ट्रेसिंग और सैंपलिंग की जा रही है।

ऐसे में आने वाले दिनों में सामने आने वाली जांच रिपोर्ट से यह स्पष्ट होगा कि संक्रमण केवल इन दो मामलों तक सीमित है या इसके और मामले भी सामने आते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *