LIVE UPDATE
Trending

CG IFS Transfer: वन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों का किया गया तबादला, प्रियंका होंगी ATR की फील्ड डायरेक्टर

रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ वन अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है.

27 मार्च को जारी आदेश के अनुसार, आईएफएस अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह (2009 बैच) को क्षेत्रीय महाप्रबंधक, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड, बिलासपुर के पद पर पदस्थ किया गया है. वे वर्तमान में अचानकमार टाइगर रिजर्व, बिलासपुर में क्षेत्र संचालक के रूप में कार्यरत हैं. वहीं विवेकानंद झा (2009 बैच) को उनके वर्तमान कार्यों के साथ वन संरक्षक, FMIS मंडल, रायपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

ये खबर भी पढ़ें…
CG Teacher Transfer: 700 शिक्षकों की तबादला सूची जल्द हो सकती है जारी, 400 नाम अंतिम सूची से हटे; ऑनलाइन ट्रांसफर सिस्टम की भी तैयारी
CG Teacher Transfer: 700 शिक्षकों की तबादला सूची जल्द हो सकती है जारी, 400 नाम अंतिम सूची से हटे; ऑनलाइन ट्रांसफर सिस्टम की भी तैयारी
August 5, 2026
रायपुर, 5 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में लंबे समय से स्थानांतरण का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सतोविशा समाजदार (2010 बैच) को अस्थायी रूप से प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (अनुसंधान, विस्तार एवं एफआरटीआई), रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है. साथ ही, गुरुनाथन एन. (2012 बैच) को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं क्षेत्र निदेशक, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व, रायपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

इनके अलावा आईएफएस अधिकारी प्रियंका पाण्डेय (2012 बैच) को प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं क्षेत्र निदेशक, अचानकमार टाइगर रिजर्व, बिलासपुर का दायित्व सौंपा गया है. राज्य सरकार ने यह सभी नियुक्तियां प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आगामी आदेश तक के लिए की हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
CG Van Mahotsav 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मां के नाम लगाया पीपल का पौधा, ‘पीपल फॉर पीपुल’ अभियान की शुरुआत
CG Van Mahotsav 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मां के नाम लगाया पीपल का पौधा, ‘पीपल फॉर पीपुल’ अभियान की शुरुआत
August 5, 2026
रायपुर, 5 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ करते हुए नया रायपुर में अपनी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *