LIVE UPDATE
Trending

CG- IAS ऋचा शर्मा 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसीं! वेंटिलेशन-लाइट की कमी से बिगड़ी तबीयत, अलार्म सिस्टम भी नहीं कर रहा था काम

अनुराग कुमार, रायपुर, 20 अप्रैल 2026. छत्तीसगढ़ शासन की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) ऋचा शर्मा एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गईं। राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित करेंसी टावर में सोमवार सुबह लिफ्ट की तकनीकी खराबी के कारण वे करीब 20 मिनट तक अंदर फंसी रहीं। इस दौरान लिफ्ट में वेंटिलेशन और रोशनी की कमी के चलते उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।

ये खबर भी पढ़ें…
राखी से पहले ‘विष्णु भैया’ का बड़ा तोहफा! महतारी वंदन की 31वीं किस्त से बहनों के चेहरे खिले
राखी से पहले ‘विष्णु भैया’ का बड़ा तोहफा! महतारी वंदन की 31वीं किस्त से बहनों के चेहरे खिले
August 25, 2026
रायपुर, 25 अगस्त 2026। रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं के लिए इस बार त्योहार की खुशी कुछ और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


सुबह जिम जाते वक्त हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, घटना सुबह करीब 6:30 बजे की है। एसीएस ऋचा शर्मा करेंसी टावर की सातवीं मंजिल पर स्थित ‘साईकस जिम’ जा रही थीं। लिफ्ट में सवार होने के कुछ ही देर बाद वह अचानक बीच में अटक गई और पूरी तरह बंद हो गई।


अलार्म सिस्टम भी नहीं कर रहा था काम
बताया जा रहा है कि लिफ्ट के भीतर मौजूद आपातकालीन अलार्म सिस्टम काम नहीं कर रहा था। वहीं, किसी तरह का हेल्पलाइन नंबर भी डिस्प्ले नहीं था, जिससे तुरंत सहायता मिलना मुश्किल हो गया। लाइट और वेंटिलेशन की कमी के कारण अंदर घुटन बढ़ने लगी, जिससे अधिकारी को घबराहट और बेचैनी महसूस हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
मेरी सगी बहन नहीं…आज माधुरी जी ने वह कमी पूरी कर दी: राखी बंधवाकर भावुक हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मेरी सगी बहन नहीं…आज माधुरी जी ने वह कमी पूरी कर दी: राखी बंधवाकर भावुक हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
August 25, 2026
रायपुर, 25 अगस्त 2026। रक्षाबंधन से पहले रायपुर में सोमवार को भाई-बहन के रिश्ते का ऐसा भावुक पल सामने आया,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


20 मिनट बाद रेस्क्यू, टला बड़ा हादसा
करीब 20 मिनट तक फंसे रहने के बाद तकनीकी टीम और स्टाफ की मदद से लिफ्ट को खोला गया और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। समय रहते राहत मिलने से बड़ा हादसा टल गया।


सुरक्षा व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
इस घटना के बाद करेंसी टावर की सुरक्षा और मेंटेनेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एक हाई-प्रोफाइल बिल्डिंग में लिफ्ट जैसी बुनियादी सुविधा का इस तरह फेल होना लापरवाही को दर्शाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
नवा रायपुर में 119.89 करोड़ का मेगा हाउसिंग प्लान! 348 घरों का भूमिपूजन, 704 फ्लैट और ग्रीनफील्ड सिटी का बड़ा विजन
नवा रायपुर में 119.89 करोड़ का मेगा हाउसिंग प्लान! 348 घरों का भूमिपूजन, 704 फ्लैट और ग्रीनफील्ड सिटी का बड़ा विजन
August 25, 2026
रायपुर, 25 अगस्त 2026। नवा रायपुर अटल नगर में आवासीय सुविधाओं के विस्तार को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा कदम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


जांच और कार्रवाई की मांग
घटना के बाद प्रशासनिक स्तर पर जांच की बात सामने आ रही है। संभावना जताई जा रही है कि लिफ्ट के मेंटेनेंस और सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो। फिलहाल, एसीएस ऋचा शर्मा सुरक्षित हैं, लेकिन यह घटना शहर की व्यावसायिक इमारतों में सुरक्षा इंतजामों की पोल खोलती नजर आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *