LIVE UPDATE

रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल;   SP की बड़ी कार्रवाई, प्रधान आरक्षक सस्पेंड

वीडियो वायरल, रिश्वत मांगने वाला प्रधान आरक्षक सस्पेंड

बिलासपुर। सरकंडा थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक का रिश्वत मांगते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने प्रधान आरक्षक शोभित केवर्त्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, एक मामले में आरोपियों को छोड़ने के एवज में प्रधान आरक्षक द्वारा परिजनों से रिश्वत की मांग की जा रही थी। परिजन पैसे देने को तैयार नहीं थे, इसी दौरान बातचीत का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया गया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि थानों में आरोपियों को छोड़ने, मुचलके पर रिहा करने और चालान पेश करने के नाम पर रकम मांगने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। इसके लिए कुछ विशेष सिपाहियों की ड्यूटी भी लगाई जाती है, जो केवल “सेटिंग” का काम संभालते हैं।

इधर, सरकंडा थाना से जुड़ी एक अन्य शिकायत भी सामने आई है। आरोप है कि एक व्यक्ति को पूरे दिन थाने में बैठाकर रखा गया और छोड़ने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग की गई। बाद में परिजनों ने 20 हजार रुपये का इंतजाम कर एक सिपाही को दिए, तब जाकर युवक को छोड़ा गया। हालांकि इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय: भाजपाध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात…संगठनात्मक, विकास समेत कई विषयों पर विस्तृत चर्चा
दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय: भाजपाध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात…संगठनात्मक, विकास समेत कई विषयों पर विस्तृत चर्चा
May 26, 2026
रायपुर 26 मई 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिन के दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान मंगलवार को श्री...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *