LIVE UPDATE
Trending

ब्रेकिंग- हटाए गए डीएफओ; तेंदूपत्ता अग्निकांड पर वनमंत्री का बड़ा एक्शन, DFO हटाए गए, जाधव सागर रामचंद्र बने नए DFO

रायपुर, 27 मई 2026। बीजापुर जिले में हुए तेंदूपत्ता अग्निकांड मामले में राज्य शासन ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए बीजापुर के वनमंडलाधिकारी (DFO) रमेश कुमार जांगड़े को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। उन्हें प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय, रायपुर में संबद्ध किया गया है।

बताया जा रहा है कि बीजापुर के इटपाल क्षेत्र स्थित तेंदूपत्ता गोदाम में लगी भीषण आग में बड़ी मात्रा में तेंदूपत्ता जलकर खाक हो गया था। इस घटना में करोड़ों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आगजनी की घटना के बाद से ही वन विभाग की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-शादी का झांसा, संबंध बनाए…फिर जाति का हवाला देकर मुकर गया! पुलिस ने आरोपी को दबोचा, जेल भेजा
CG-शादी का झांसा, संबंध बनाए…फिर जाति का हवाला देकर मुकर गया! पुलिस ने आरोपी को दबोचा, जेल भेजा
August 26, 2026
बिलासपुर। शादी का सपना दिखाकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से साफ इनकार करने के आरोप...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहकों और वनवासियों की मेहनत की कमाई को नुकसान पहुंचाने वाली इस गंभीर घटना को सरकार ने बेहद गंभीरता से लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसी बीच वन मंत्री के निर्देश पर तेंदूपत्ता संग्रहण एवं प्रबंधन में अनुभवी अधिकारी जाधव सागर रामचंद्र को बीजापुर का नया डीएफओ नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई को शासन का स्पष्ट संदेश माना जा रहा है कि वनवासियों के हितों से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-महापौर की इनोवा में अचानक लगी आग; नगर निगम परिसर में मचा हड़कंप, बोनेट से उठी लपटें
CG-महापौर की इनोवा में अचानक लगी आग; नगर निगम परिसर में मचा हड़कंप, बोनेट से उठी लपटें
August 27, 2026
दुर्ग। नगर निगम परिसर में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महापौर अलका बाघमार के चेंबर के सामने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद शासन स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वन विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई है। सरकार का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में 1484 वनरक्षक पदों पर भर्ती का रास्ता साफ; वन मंत्री केदार कश्यप ने कही यह बात-13 दिसंबर को लिखित परीक्षा; 16,762 अभ्यर्थी होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ में 1484 वनरक्षक पदों पर भर्ती का रास्ता साफ; वन मंत्री केदार कश्यप ने कही यह बात-13 दिसंबर को लिखित परीक्षा; 16,762 अभ्यर्थी होंगे शामिल
August 27, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ के हजारों युवाओं के लिए वन विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। 1484 वनरक्षक पदों पर भर्ती...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *