LIVE UPDATE
Trending

बिलासपुर के टॉप टैक्स डिफॉल्टर्स बेनकाब: नगर निगम की हिट लिस्ट में गुंबर, टुटेजा, अग्रवाल समेत कई बड़े नाम, संपत्ति की होगी कुर्की…देखें लिस्ट

बिलासपुर, 30 मार्च 2026. नगर निगम ने शहर के बड़े बकायादारों पर शिकंजा कसते हुए टॉप डिफॉल्टर्स की सूची सार्वजनिक कर दी है। सूची में कई चर्चित नाम सामने आए हैं, जिन पर लाखों रुपए का टैक्स बकाया है। निगम ने साफ कर दिया है कि समय पर भुगतान नहीं करने पर संपत्तियों की कुर्की की जाएगी।

निगम ने टॉप 25 बकायादारों की सूची सार्वजनिक करते हुए साफ चेतावनी दी है, सूची में शामिल प्रमुख नामों में बिहारी चित्र मंदिर, सुरेंद्र सिंह कछवाहा, गुरुचरण सिंह गुंबर, अरुण अग्रवाल, नारायण अग्रवाल, कर्नल एकेडमी, राजेंद्र सिंह गुंबर और मंजीत सिंह गुंबर जैसे नाम सामने आए हैं। इन पर 5 लाख से लेकर लगभग 10 लाख रुपए तक का बकाया बताया जा रहा है। साथ ही ऐसे 161 संपत्तिकर धारक, जिन पर 50 हजार रुपये से अधिक का बकाया है। इनकी वार्डवार सूची जारी कर दी गई है, जिसमें कई वर्षों से टैक्स नहीं जमा करने वाले शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल को ED ने किया गिरफ्तार, कार्रवाई से मचा सियासी घमासान
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल को ED ने किया गिरफ्तार, कार्रवाई से मचा सियासी घमासान
August 11, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित करीब 3400 करोड़ रुपए के कथित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस नेता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नगर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुमार  ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में कुल 126 करोड़ रुपये की डिमांड तय की गई थी, जिसमें से अब तक करीब 98 करोड़ रुपये की वसूली की जा चुकी है। शेष राशि की वसूली के लिए निगम ने अभियान तेज कर दिया है, क्योंकि 31 मार्च अंतिम तिथि निर्धारित है।

उन्होंने बताया कि सूची में शहर के कई बड़े कारोबारी और प्रभावशाली नाम शामिल हैं। तय समय सीमा में भुगतान नहीं करने पर छत्तीसग़ढ नगर निगम अधिनियम 1956 के तहत धारा 175 के अधीन बकायादारों की चल संपत्ति का अभिहरण, अचल संपत्ति की कुर्की एवं विक्रय कर के अपने करों का भुगतान प्राप्त करेंगे |

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ को ‘GeM सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड; छत्तीसगढ़ की सरकारी खरीदी दोगुनी, ₹3,935 करोड़ पहुंचा कारोबार; राज्य को ₹130 करोड़ की बचत
छत्तीसगढ़ को ‘GeM सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड; छत्तीसगढ़ की सरकारी खरीदी दोगुनी, ₹3,935 करोड़ पहुंचा कारोबार; राज्य को ₹130 करोड़ की बचत
August 11, 2026
रायपुर। गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) के जरिए सरकारी खरीदी में छत्तीसगढ़ ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नगर निगम द्वारा जारी सूची में शामिल प्रमुख 25 बकायादार इस प्रकार हैं—

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों की उच्च स्तरीय बैठक ली; रिटायरमेंट के बाद पेंशन-भुगतान के लिए न लगाना पड़े चक्कर, पहले ही निपटाएं प्रकरण
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों की उच्च स्तरीय बैठक ली; रिटायरमेंट के बाद पेंशन-भुगतान के लिए न लगाना पड़े चक्कर, पहले ही निपटाएं प्रकरण
August 11, 2026
रायपुर। मुख्य सचिव विकासशील ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में सभी विभागों के भारसाधक सचिवों की उच्चस्तरीय बैठक लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  1. बिहारी चित्र मंदिर
  2. सुरेंद्र सिंह कछवाहा
  3. गुरुचरण सिंह गुंबर
  4. अरुण अग्रवाल
  5. नारायण अग्रवाल
  6. कर्नल एकेडमी
  7. राजेंद्र सिंह गुंबर
  8. मंजीत सिंह गुंबर
  9. रितुराज स्टील (एमडी)
  10. नवरीन अहमद
  11. परमजीत कौर गुंबर

निगम प्रशासन का कहना है कि शहर के विकास कार्यों के लिए टैक्स वसूली बेहद जरूरी है। इसलिए नागरिकों से अपील की गई है कि वे 31 मार्च से पहले अपना बकाया कर जमा कर दें, ताकि किसी प्रकार की कार्रवाई से बचा जा सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *