LIVE UPDATE

Bilaspur News: टावर पर बैठा था युवक… नीचे जमा थी सैकड़ों की भीड़, 2 घंटे तक किसी की नहीं चली; फिर दो युवकों ने ऐसे बचाई जान

बिलासपुर। नीचे लोगों की भीड़ थी… ऊपर बिजली के टावर पर बैठा एक युवक। हर किसी की नजर सिर्फ उसी पर टिकी थी। लोग लगातार आवाज लगा रहे थे—“कुंदन नीचे आ जाओ…” लेकिन युवक टस से मस नहीं हुआ।

मिनट गुजरते गए और लोगों की बेचैनी बढ़ती गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन करीब दो घंटे तक युवक टावर से नीचे नहीं उतरा। आखिर में कहानी का रुख तब बदला, जब मोहल्ले के दो युवकों ने उससे बातचीत शुरू की। दोनों ने धीरे-धीरे उसे भरोसे में लिया और आखिरकार वह नीचे आने के लिए तैयार हो गया। जैसे ही कुंदन जमीन पर उतरा, वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur में ढाबों की आड़ में शराब का खेल! पुलिस की दबिश में 32 पाव देशी और 9 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, 2 संचालक गिरफ्तार
Bilaspur में ढाबों की आड़ में शराब का खेल! पुलिस की दबिश में 32 पाव देशी और 9 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, 2 संचालक गिरफ्तार
September 17, 2026
बिलासपुर | 17 सितंबर 2026 | बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में ढाबों की आड़ में कथित तौर पर अवैध शराब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आखिर ऐसा क्या हुआ कि टावर पर जा चढ़ा?

पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के दयालबंद का है। दयालबंद स्थित दुर्गा मंदिर के पीछे रहने वाले कुंदन केसरी (32) का शनिवार को अपने भाई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद कुंदन काफी नाराज था। वह घर से निकल गया। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ देर बाद वह नदी किनारे गुरुनानक स्कूल के पास बिजली के टावर पर दिखाई देगा। जब लोगों ने उसे इतनी ऊंचाई पर बैठे देखा तो हड़कंप मच गया।

युवक के टावर पर चढ़ने की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। हर कोई उसे नीचे आने के लिए समझा रहा था। कोई दूर से आवाज लगा रहा था तो कोई बातचीत के जरिए उसे शांत करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन कुंदन लगातार टावर पर बैठा रहा। एक तरफ लोगों की बढ़ती बेचैनी थी, दूसरी तरफ टावर पर बैठे युवक की चुप्पी…

ये खबर भी पढ़ें…
भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से फिर झटका! विजय बघेल की चुनाव याचिका खारिज करने की अर्जी नामंजूर, अब आगे बढ़ेगा ट्रायल
भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से फिर झटका! विजय बघेल की चुनाव याचिका खारिज करने की अर्जी नामंजूर, अब आगे बढ़ेगा ट्रायल
September 17, 2026
बिलासपुर | 17 सितंबर 2026: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 2023 के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस पहुंची, लेकिन नहीं मानी बात

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और युवक से बातचीत कर उसे नीचे उतरने के लिए समझाने लगी।लेकिन काफी देर तक समझाने के बावजूद कुंदन नीचे आने को तैयार नहीं हुआ। करीब दो घंटे तक यही स्थिति बनी रही। मौके पर मौजूद लोगों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही थी।

फिर सामने आए मोहल्ले के दो युवक

जब समझाइश से बात नहीं बनी तो मोहल्ले के ही दो युवकों ने कुंदन से बातचीत करने की कोशिश की। उन्होंने उसे डांटने या दबाव बनाने के बजाय लगातार बातचीत की और भरोसे में लेने का प्रयास किया। धीरे-धीरे कुंदन उनकी बात सुनने लगा। आखिरकार दोनों युवकों की कोशिश रंग लाई और कुंदन सुरक्षित नीचे उतर आया। उसके नीचे आते ही मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

ये खबर भी पढ़ें…
अब कागजों में नहीं, क्लिक पर मिलेंगे जमीन के रिकॉर्ड! छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में डिजिटल होगा राजस्व रिकॉर्ड, AI-OCR से होगी खोज
अब कागजों में नहीं, क्लिक पर मिलेंगे जमीन के रिकॉर्ड! छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में डिजिटल होगा राजस्व रिकॉर्ड, AI-OCR से होगी खोज
September 17, 2026
रायपुर | 17 सितंबर 2026: छत्तीसगढ़ में राजस्व संबंधी सेवाओं को अधिक सरल, पारदर्शी और तेज बनाने की दिशा में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

थाने ले गई पुलिस, फिर परिजनों को सौंपा

नीचे उतरने के बाद पुलिस कुंदन को थाने लेकर गई। वहां उससे बातचीत और पूछताछ की गई। इसके बाद पुलिस ने उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

फिलहाल घटना में किसी तरह की अप्रिय स्थिति नहीं बनी। लेकिन करीब दो घंटे तक बिजली के टावर पर बैठे युवक और नीचे जमा भीड़ के बीच चला यह पूरा घटनाक्रम दयालबंद में चर्चा का विषय बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *