BILASPUR BREAKING: बिलासपुर में बड़ा हादसा! 33 KV हाईटेंशन लाइन के नीचे बिना शटडाउन काम, करंट से झुलसे 5 मजदूर; ठेकेदार सोमानी को नोटिस

बिलासपुर, 11 जुलाई 2026। न्यायधानी के सिरगिट्टी क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर नगर निगम की एक बड़ी लापरवाही के चलते बड़ा हादसा हो गया। बिना सुरक्षा मानकों और बिना बिजली विभाग से शटडाउन लिए 33 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन के ठीक नीचे स्ट्रीट लाइट का पोल खड़ा किया जा रहा था। इसी दौरान लोहे का पोल सीधे हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिससे उसमें जोरदार करंट दौड़ गया। पोल को पकड़े हुए 5 मजदूर करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। सभी घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
वार्ड-11 आदर्श नगर की घटना, मची अफरा-तफरी
मिली जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा सिरगिट्टी के वार्ड क्रमांक-11 स्थित आदर्श नगर की पानी टंकी के पास दोपहर करीब 2:00 बजे हुआ। नगर निगम की ओर से स्ट्रीट लाइट लगाने का काम चल रहा था। जैसे ही मजदूरों ने पोल को ऊपर उठाया, वह ऊपर से गुजर रही मौत की 33 KV लाइन से टच हो गया। करंट लगते ही चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की तत्परता और डायल-112 की मदद से घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

घायल मजदूरों की सूची (सभी मध्य प्रदेश के मंडला जिले के निवासी हैं):
-
दीपक यादव (30 वर्ष)
ये खबर भी पढ़ें…
‘भोजली’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पारंपरिक फ्रेंडशिप डे; भोजली अब सिर्फ त्योहार नहीं, छत्तीसगढ़ की पहचान बनेगी! महिलाओं ने संभाली कमान, गांव-गांव से उठेगी लोकसंस्कृति की आवाजAugust 25, 2026बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की मिट्टी से जुड़ी लोकपरंपराओं और तीज-त्योहारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए भोजली पर्व को बड़े... -
मुकेश कुमार (38 वर्ष)
-
सेवाराम (24 वर्ष)
ये खबर भी पढ़ें…
ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान: ‘विष्णु भैया’ की योजना से हेमलता बनीं ‘ड्रोन दीदी’August 25, 2026रायपुर, 25 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के गांवों में महिलाओं की जिंदगी अब सिर्फ घर-परिवार की जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं रह... -
प्रहलाद चौरसिया (45 वर्ष)
-
जयंती धुर्वे
डॉक्टरों के मुताबिक सभी मजदूर 8 से 10 फीसदी तक झुलस गए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद 4 मजदूरों को छुट्टी दे दी गई है, जबकि 1 मजदूर की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसका इलाज अभी जारी है।
न क्रेन, न हाइड्रा, न सुपरवाइजर… भगवान भरोसे था काम
सिरगिट्टी विद्युत वितरण केंद्र के जूनियर इंजीनियर (JE) चंदेश पाटकर ने मौके का मुआयना करने के बाद ठेकेदार की पोल खोल दी। उन्होंने बताया कि इतने भारी और संवेदनशील काम के लिए मौके पर न तो क्रेन थी और न ही हाइड्रा मशीन। काम के दौरान मौके पर कोई सुपरवाइजर या ठेकेदार खुद मौजूद नहीं था। बिजली विभाग से नियमानुसार कोई शटडाउन (बिजली बंद करने की अनुमति) नहीं लिया गया था।
विद्युत विभाग ने काम को तत्काल रुकवा दिया है और सिरगिट्टी थाने में घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, हालांकि अभी एफआईआर (FIR) दर्ज होना बाकी है।
सुरक्षा उपकरण भी गायब, ठेकेदार राम गोपाल सोमानी पर निगम सख्त
नगर निगम की प्रारंभिक जांच में यह बात साफ हो गई है कि ठेकेदार द्वारा मजदूरों की जान से सरेआम खिलवाड़ किया जा रहा था। हाईटेंशन लाइन के नीचे काम कराने के बावजूद मजदूरों को ग्लव्स, हेलमेट या सेफ्टी शूज जैसे जरूरी सुरक्षा उपकरण (Safety Gear) नहीं दिए गए थे।
इस जानलेवा लापरवाही और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को बेहद गंभीरता से लेते हुए नगर निगम प्रशासन ने संबंधित ठेकेदार राम गोपाल सोमानी को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी के साथ ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया है।









