LIVE UPDATE

बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड का बड़ा फैसला: हर प्रोजेक्ट की SOP बनेगी, संचालन से राजस्व सृजन तक तैयार होगा खाका

रायपुर. 25 सितम्बर 2026. बिलासपुर में स्मार्ट सिटी के तहत तैयार परियोजनाओं के संचालन और रखरखाव की पुख्ता व्यवस्था की जाएगी। हर प्रोजेक्ट के लिए एसओपी तैयार कर उसके बेहतर और दीर्घकालिक उपयोग का खाका तैयार किया जाएगा। नागरिकों के लिए इन परियोजनाओं का इस्तेमाल बढ़ाने के साथ राजस्व सृजन की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी। जहां जरूरत होगी, वहां पीपीपी (PPP) मॉडल पर भी काम किया जाएगा।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में आज हुई बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 20वीं बैठक में विभिन्न विषयों पर मंथन किया गया। बोरा ने स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं को प्रभावी तरीके से संचालित करने के साथ ही उनके बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायित्व पर जोर दिया। उन्होंने संचालन एवं रखरखाव के लिए स्पष्ट एसओपी तैयार करने और निर्धारित गाइडलाइन के अनुरूप काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने परियोजनाओं के बेहतर उपयोग की संभावनाएं तलाशने के साथ राजस्व सृजन पर भी काम करने को कहा। उन्होंने आवश्यकतानुसार पीपीपी मॉडल की संभावनाओं पर भी आगे बढ़ने के निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया दुर्ग रेंज के नवीन साइबर थाना भवन का लोकार्पण, नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए संकल्प अभियान का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया दुर्ग रेंज के नवीन साइबर थाना भवन का लोकार्पण, नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए संकल्प अभियान का किया शुभारंभ
November 24, 2026
रायपुर, 24 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज दुर्ग जिले के प्रवास के दौरान सेक्टर-6 भिलाई में महिला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बिलासपुर में चल रहे विकास कार्यों और परियोजनाओं की प्रगति से लेकर उनके भविष्य में संचालन जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन हुआ। नागरिक सुविधाओं के विस्तार और नगरीय अधोसंरचना को बेहतर बनाने से जुड़े विषय भी बोर्ड के सामने रखे गए। परियोजनाओं के संचालन, रखरखाव और भविष्य की कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई।

प्रमुख विषय बोरा ने परियोजनाओं को बेहतर ढंग से संचालित करने मानव संसाधन की क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने ट्रेनिंग सेंटर के माध्यम से अधिक लोगों को जोड़ने तथा अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण और कार्य अनुभव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। परियोजनाओं में कौन क्या जिम्मेदारी निभाएगा, इसे भी स्पष्ट रखने की बात कही गई।

ये खबर भी पढ़ें…
राममय हुआ भिलाई: श्रीराम कथा में पहुंचे CM साय, बोले- माता कौशल्या की जन्मभूमि में कथा होना सौभाग्य
राममय हुआ भिलाई: श्रीराम कथा में पहुंचे CM साय, बोले- माता कौशल्या की जन्मभूमि में कथा होना सौभाग्य
November 24, 2026
भिलाई/रायपुर। माता कौशल्या की जन्मभूमि और भगवान श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में आयोजित श्रीराम कथा को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में एजुकेशन हब में अकादमिक ब्लॉक के निर्माण के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। उपलब्ध बीएससीएल (BSCL) निधि से प्रस्तावित कार्य को संस्थागत स्थायित्व और बेहतर उपयोग की दृष्टि से आगे बढ़ाने पर विचार किया गया। इनके साथ ही जल संबंधी कार्यों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

मंत्रालय से वर्चुअली आयोजित बैठक में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा के साथ संचालक नीलेश महादेव क्षीरसागर तथा सूडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल शामिल हुए। वहीं छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध संचालक भीम सिंह कंवर, चिप्स (CHiPS) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मयंक अग्रवाल, भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के प्रतिनिधि सुजीत कुमार, बिलासपुर के कलेक्टर संजय अग्रवाल, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह, बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रबंध संचालक प्रकाश कुमार सर्वे और संचालक मंडल के अन्य सदस्य एवं अधिकारी बैठक में ऑनलाइन जुड़े।

ये खबर भी पढ़ें…
भिलाई को 154 करोड़ की सौगात; 3,000 चिटफंड निवेशकों के खाते में पहुंचे 3.16 करोड़; CM साय ने किया बटन दबाकर भुगतान
भिलाई को 154 करोड़ की सौगात; 3,000 चिटफंड निवेशकों के खाते में पहुंचे 3.16 करोड़; CM साय ने किया बटन दबाकर भुगतान
November 24, 2026
भिलाई/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को इस्पात नगरी भिलाई के खुर्सीपार में आयोजित कार्यक्रम में 154 करोड़ 66 लाख...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *