LIVE UPDATE
Trending

Bilaspur पुलिस का बड़ा एक्शन: पंजाब से हेरोइन सप्लाई करने आए 2 अंतरराज्यीय तस्कर समेत 5 गिरफ्तार,

बिलासपुर, 13 मई 2026। बिलासपुर पुलिस को  नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान निजात के तहत बड़ी सफलता मिली है। बिलासपुर पुलिस की तोरवा थाना टीम ने रेलवे स्टेशन क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पंजाब से हेरोइन की खेप लेकर पहुंचे दो अंतरराज्यीय तस्करों समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में हेरोइन, नगदी और वाहन जब्त किए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन इलाके में कुछ संदिग्ध युवक नशीले पदार्थ की डिलीवरी करने वाले हैं। सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर कार्रवाई की और पांच आरोपियों को दबोच लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
नवा रायपुर में 119.89 करोड़ का मेगा हाउसिंग प्लान! 348 घरों का भूमिपूजन, 704 फ्लैट और ग्रीनफील्ड सिटी का बड़ा विजन
नवा रायपुर में 119.89 करोड़ का मेगा हाउसिंग प्लान! 348 घरों का भूमिपूजन, 704 फ्लैट और ग्रीनफील्ड सिटी का बड़ा विजन
August 25, 2026
रायपुर, 25 अगस्त 2026। नवा रायपुर अटल नगर में आवासीय सुविधाओं के विस्तार को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा कदम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 97.63 ग्राम हेरोइन बरामद की। इसके अलावा एक अल्टो कार, एक स्कूटी, पांच मोबाइल फोन और 57 हजार 800 रुपए नकद जब्त किए गए। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 5 लाख 38 हजार रुपए आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में अमृतसर निवासी जितेंद्र सिंह रंधावा और जगदीप सिंह शामिल हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी मुंगेली जिले के रहने वाले शेख अल्ताफ, अमित कुमार डाहिरे और अवि पाठक को हेरोइन की सप्लाई देने पहुंचे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
‘भोजली’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पारंपरिक फ्रेंडशिप डे; भोजली अब सिर्फ त्योहार नहीं, छत्तीसगढ़ की पहचान बनेगी! महिलाओं ने संभाली कमान, गांव-गांव से उठेगी लोकसंस्कृति की आवाज
‘भोजली’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पारंपरिक फ्रेंडशिप डे; भोजली अब सिर्फ त्योहार नहीं, छत्तीसगढ़ की पहचान बनेगी! महिलाओं ने संभाली कमान, गांव-गांव से उठेगी लोकसंस्कृति की आवाज
August 25, 2026
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की मिट्टी से जुड़ी लोकपरंपराओं और तीज-त्योहारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए भोजली पर्व को बड़े...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूछताछ के दौरान आरोपी नशीले पदार्थ से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह गिरोह लंबे समय से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में नशे की सप्लाई कर रहा था। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान: ‘विष्णु भैया’ की योजना से हेमलता बनीं ‘ड्रोन दीदी’
ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान: ‘विष्णु भैया’ की योजना से हेमलता बनीं ‘ड्रोन दीदी’
August 25, 2026
रायपुर, 25 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के गांवों में महिलाओं की जिंदगी अब सिर्फ घर-परिवार की जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं रह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *