LIVE UPDATE

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: अधूरे भारतमाला पुल से 30 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार कार, रायगढ़ के 4 युवक गंभीर, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

बिलासपुर, 14 जुलाई 2026। बिलासपुर-उरगा मार्ग पर निर्माणाधीन भारतमाला हाईवे एक बार फिर बड़े हादसे की वजह बन गया है। तोरवा थाना क्षेत्र के दर्रीघाट-ढेंका कर्रा के पास सोमवार की रात एक तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार अरपा नदी पर बन रहे अधूरे पुल से करीब 30 फीट नीचे जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार रायगढ़ के चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोरबा से रायपुर जा रहे थे युवक, रफ्तार बनी काल

तोरवा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना सोमवार रात करीब 9 बजे की है। कार क्रमांक CG 13 AS 9262 में सवार होकर चारों युवक कोरबा के रास्ते रायपुर जा रहे थे। बिलासपुर-उरगा मार्ग पर जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहाँ भारतमाला परियोजना के तहत पुल का निर्माण कार्य अभी अधूरा है और आगे सड़क का जुड़ाव नहीं हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
GST के सहायक आयुक्त पर ACB की रेड : अंचला गिरी 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, मध्यस्थ इमरान मेमन भी पकड़ाया
GST के सहायक आयुक्त पर ACB की रेड : अंचला गिरी 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, मध्यस्थ इमरान मेमन भी पकड़ाया
November 21, 2026
कांकेर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक बार फिर कार्रवाई की है। कांकेर में GST...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। हाईवे पर अंधेरा होने और चालक को आगे रास्ता बंद होने व पुल के अधूरे होने का अंदाजा नहीं मिलने के कारण, कार सीधे निर्माणाधीन पुल के आखिरी छोर पर पहुंच गई और अनियंत्रित होकर 30 फीट नीचे गिर गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।

ग्रामीणों और डायल-112 ने मिलकर किया रेस्क्यू

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तोरवा पुलिस और डायल-112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस, डायल-112 और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद कार में बुरी तरह फंसे चारों युवकों को बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल भिजवाया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 15 करोड़ की रंगदारी! दवा कारोबारी को धमकी, कहा- पैसा नहीं दिया तो परिवार के सदस्य की हत्या कर देंगे
CG-लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 15 करोड़ की रंगदारी! दवा कारोबारी को धमकी, कहा- पैसा नहीं दिया तो परिवार के सदस्य की हत्या कर देंगे
November 21, 2026
दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक दवा कारोबारी से 15 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने बताया कि घायल सभी युवक मूल रूप से रायगढ़ जिले के रहने वाले हैं। घटना की जानकारी उनके परिजनों को दे दी गई है। फिलहाल सभी की हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।

निर्माण कंपनी की लापरवाही? सुरक्षा मानकों पर खड़े हुए गंभीर सवाल

इस भीषण हादसे के बाद भारतमाला हाईवे परियोजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इतने बड़े निर्माण स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
GST अफसर अंचला गिरी रिश्वत कांड: गिरफ्तारी के बाद निलंबन, डेढ़ लाख रुपये लेते ACB ने किया था गिरफ्तार
GST अफसर अंचला गिरी रिश्वत कांड: गिरफ्तारी के बाद निलंबन, डेढ़ लाख रुपये लेते ACB ने किया था गिरफ्तार
November 23, 2026
रायपुर 22 नवंबर 2026। डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते ACB के हत्थे चढ़ीं GST विभाग की असिस्टेंट कमिश्नर अंचला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तोरवा पुलिस अब इस बात की विस्तृत जांच कर रही है कि घटनास्थल से पहले कोई पर्याप्त बैरिकेडिंग, रेडियम रिफ्लेक्टर या ‘आगे रास्ता बंद है’ का चेतावनी बोर्ड लगाया गया था या नहीं। यदि जांच में निर्माण एजेंसी या संबंधित जिम्मेदारों की लापरवाही सामने आती है, तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *