LIVE UPDATE
Trending

Amit Shah PC In Chhattisgarh : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले- आदिवासियों को एक गाय और एक भैंस देंगे, बस्तर में अगले 6 महीने में बनाएंगे बड़ा डेयरी नेटवर्क

चंचल शर्मा,19 मई 2026  : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। गृह मंत्री शाह ने केंद्रीय मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक ली जिसमें छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के मुख्यमंत्री शामिल हुए। बैठक के बाद गृह मंत्री शाह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की प्रेस कॉन्फ्रेंस

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आनंद का विषय है कि बस्तर अब नक्सलवाद से मुक्त हो गया है। कांग्रेस की सरकार ने केंद्र सरकार का नक्सल मुक्त अभियान में सहयोग नहीं किया।

ये खबर भी पढ़ें…
 Bilaspur Crime: महिला परामर्श केंद्र के रजिस्टर में कथित हेरफेर का आरोप, शिक्षिका और काउंसलर पर FIR; कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई
 Bilaspur Crime: महिला परामर्श केंद्र के रजिस्टर में कथित हेरफेर का आरोप, शिक्षिका और काउंसलर पर FIR; कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई
September 21, 2026
बिलासपुर, 21 सितंबर 2026। महिला परामर्श केंद्र के काउंसिलिंग रजिस्टर में कथित तौर पर काट-छांट और दस्तावेजों में हेरफेर के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जवानों के कैंप अब बनेंगे वीर शहीद गुंडाधुर सेवा डेरा

केंद्र सरकार ने तय किया है कि 200 जवानों के कैंप में से 70 कैंप को वीर शहीद गुंडाधुर सेवा डेरा में बदलेंगे। इस सेवा डेरा का काम होगा सरकार को गांव के दरवाजे तक ले जाना। सरकारी सुविधाओं को आदिवासियों तक पहुंचाना। एक ही जगह पर सेवा डेरा में बैंकिंग, आधार कार्ड बनने, डिजिटल सेवाएं, कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से 371 राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं का फायदा मिलेगा। बैंकिंग रिप्रेजेंटेटिव, कौशल प्रशिक्षण, स्वास्थ्य सेवाएं, सस्ता अनाज दुकान, आंगनवाड़ी भी होगी। एक ही सेवा डेरे के अंदर विकास के सारे काम उपलब्ध हो जाएंगे। इसका उद्देश होगा कि 50 साल के विकास से महरूम नागरिकों को सभी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाना है।

बस्तर संभाग में बनेगा डेयरी का बड़ा नेटवर्क

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि हर आदिवासी को एक गाय और एक भैंस देने वाले हैं। NDDB के साथ छत्तीसगढ़ सरकार ने एग्रीमेंट कर लिया है। डिप्टी सीएम गुजरात जाकर कॉपरेटिव डेयरी का मॉडल समझकर आए हैं। आने वाले 6 महीने में बस्तर संभाग में डेयरी का बड़ा नेटवर्क बनाने जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Lecturer Recruitment: छत्तीसगढ़ में व्याख्याता भर्ती का रास्ता साफ, 854 पदों का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी… 29 नवंबर को परीक्षा की संभावित तारीख
CG Lecturer Recruitment: छत्तीसगढ़ में व्याख्याता भर्ती का रास्ता साफ, 854 पदों का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी… 29 नवंबर को परीक्षा की संभावित तारीख
September 21, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *