LIVE UPDATE
Trending

नगर निगम अतिक्रमण अमला की बड़ी कार्रवाई; तिफरा में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, व्यापार विहार में शेड हटाने के निर्देश

बिलासपुर। शहर में अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। एक तरफ जहां व्यापार विहार इलाके में दुकानों के बाहर लगाए गए अवैध शेड हटाने की कार्रवाई शुरू की गई है, वहीं दूसरी ओर तिफरा सेक्टर-डी में अवैध प्लॉटिंग पर भी निगम ने सख्ती दिखाई है।

आज 22 अप्रैल को महापौर, नगर निगम आयुक्त और व्यापारियों की मौजूदगी में व्यापार विहार क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पाया गया कि कई दुकानदारों ने दुकान के बाहर स्थायी और अस्थायी शेड लगाकर सड़क और सार्वजनिक जगह पर कब्जा कर रखा है। आयुक्त ने मौके पर ही ऐसे सभी अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 26 ट्रेनों में अब ज्यादा कंफर्म होगी टिकट; वेटिंग घटने की उम्मीद
रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 26 ट्रेनों में अब ज्यादा कंफर्म होगी टिकट; वेटिंग घटने की उम्मीद
September 12, 2026
बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने रेल यात्रियों की सुरक्षा और यात्रा सुविधा को बेहतर बनाने की दिशा में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्रवाई के दौरान कुछ व्यापारियों ने विरोध जताते हुए समय की मांग की। स्थिति को देखते हुए निगम ने शेड हटाने के लिए 2 दिन की मोहलत दी है। अधिकारियों ने साफ किया है कि तय समय के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम का कहना है कि शहर को व्यवस्थित और जाम से मुक्त बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने साफ किया है कि किसी भी तरह के अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
प्रशिक्षण शिविर खत्म, अब मैदान में कांग्रेस! बैज बोले- ‘अर्जुन बनकर उतरिए’, सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी
प्रशिक्षण शिविर खत्म, अब मैदान में कांग्रेस! बैज बोले- ‘अर्जुन बनकर उतरिए’, सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी
September 12, 2026
बिलासपुर। तीन दिवसीय कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर के समापन के साथ ही पार्टी ने अब संगठन को सीधे मैदान में उतारने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर, आदेशानुसार तिफरा सेक्टर-डी में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। यहां रवि सूर्यवंशी द्वारा करीब एक एकड़ जमीन पर और राजकुमार गुप्ता, राजेंद्र स्प्रे, भुवनेश्वर साहू व परमेश्वर कश्यप द्वारा लगभग 3 एकड़ जमीन पर बिना अनुमति प्लॉटिंग किए जाने की जानकारी सामने आई है। निगम ने इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

नगर निगम का कहना है कि शहर को व्यवस्थित करने और यातायात बाधा को खत्म करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि किसी भी तरह का अवैध निर्माण या अतिक्रमण अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CM हेल्पलाइन का असर: शिकायत के 24 घंटे में ठीक हुआ हैंडपंप, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
CM हेल्पलाइन का असर: शिकायत के 24 घंटे में ठीक हुआ हैंडपंप, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
September 12, 2026
रायपुर, 12 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सुशासन की पहल का असर अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *