LIVE UPDATE
Trending

CG-नकली सिगरेट सिंडिकेट का भंडाफोड़: ITC ब्रांड के नाम पर खेल, लाखों का माल जब्त, सप्लायर गिरफ्तार

बिलासपुर, 18 अप्रैल 2026। शहर में ब्रांडेड सिगरेट के नाम पर चल रहे बड़े फर्जीवाड़े का पुलिस ने खुलासा किया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई में नकली सिगरेट का बड़ा जखीरा जब्त किया गया है।

मामला उस वक्त सामने आया जब Indian Tobacco Company को “गोल्ड फ्लेक” जैसे लोकप्रिय ब्रांड के नाम पर नकली सिगरेट बेचे जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। कंपनी की जांच में सैंपल पूरी तरह फर्जी पाए गए, जिसके बाद पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
बिहान ने बदली बिलासपुर की महिलाओं की किस्मत! पशु आहार प्लांट संभालकर बनीं ‘लखपति दीदी’, गांव में खड़ा किया रोजगार का मॉडल
बिहान ने बदली बिलासपुर की महिलाओं की किस्मत! पशु आहार प्लांट संभालकर बनीं ‘लखपति दीदी’, गांव में खड़ा किया रोजगार का मॉडल
August 26, 2026
रायपुर, 26 अगस्त 2026। कभी पारंपरिक आजीविका तक सीमित रहने वाली बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के ग्राम अकलतरी की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने महाराणा प्रताप चौक, व्यापार विहार के पास स्थित एक गोदाम में छापेमारी की। इस दौरान करीब 4 लाख 74 हजार रुपये कीमत की नकली सिगरेट बरामद की गई। मौके से गोदाम संचालक रोशन चंदवानी को गिरफ्तार किया गया।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी शहर के पान ठेलों और छोटी दुकानों में इन नकली सिगरेट की सप्लाई कर रहा था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नकली माल स्थानीय स्तर पर तैयार हो रहा था या बाहर से लाया जा रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Politics Breaking: साय कैबिनेट में फेरबदल की आहट? BJP की बैठकों में मंत्रियों के कामकाज का फीडबैक, ‘नॉन-परफॉर्मर’ पर नजर!
CG Politics Breaking: साय कैबिनेट में फेरबदल की आहट? BJP की बैठकों में मंत्रियों के कामकाज का फीडबैक, ‘नॉन-परफॉर्मर’ पर नजर!
August 26, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं ने एक बार फिर सियासी तापमान बढ़ा दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्रवाई के बाद शहर के बाजार में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि ब्रांडेड सामान खरीदते समय सावधानी बरतें और संदिग्ध उत्पादों की सूचना तुरंत दें।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-शादी का झांसा, संबंध बनाए…फिर जाति का हवाला देकर मुकर गया! पुलिस ने आरोपी को दबोचा, जेल भेजा
CG-शादी का झांसा, संबंध बनाए…फिर जाति का हवाला देकर मुकर गया! पुलिस ने आरोपी को दबोचा, जेल भेजा
August 26, 2026
बिलासपुर। शादी का सपना दिखाकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से साफ इनकार करने के आरोप...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *