LIVE UPDATE

Chhattisgarh Police Medal 2026: नक्सल मोर्चे पर शौर्य को राष्ट्रीय सलाम! SP से कांस्टेबल तक…छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों-जवानों को मिलेगा केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक 2026 के लिए छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अधिकारी और जवान चयनित। देशभर के 490 पुलिसकर्मियों में प्रदेश के नाम शामिल।

रायपुर, 31 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए राष्ट्रीय स्तर पर गौरव का क्षण है। नक्सल विरोधी अभियानों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और विशेष ऑपरेशनों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रदेश के 15 पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को वर्ष 2026 के केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक के लिए चुना गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को देशभर के 490 अधिकारियों और कर्मचारियों को इस सम्मान से नवाजने की घोषणा की। इनमें छत्तीसगढ़ पुलिस के 15 नाम शामिल हैं।

इस उपलब्धि की खास बात यह है कि सम्मानित होने वालों में पुलिस अधीक्षक से लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डीएसपी, सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल तक शामिल हैं। यानी नक्सल मोर्चे पर रणनीतिक नेतृत्व से लेकर जमीनी स्तर पर अभियान को अंजाम देने वाले पुलिसकर्मियों के योगदान को राष्ट्रीय पहचान मिली है।

ये खबर भी पढ़ें…
राज्योत्सव 2026 में दिखेगी बदलते बस्तर की तस्वीर, पर्यटन से रोजगार और वन्यजीव संरक्षण तक की झलक
राज्योत्सव 2026 में दिखेगी बदलते बस्तर की तस्वीर, पर्यटन से रोजगार और वन्यजीव संरक्षण तक की झलक
October 31, 2026
रायपुर 31 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में इस बार बदलते बस्तर की तस्वीर खास आकर्षण का केंद्र होगी। वन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

490 कर्मियों का चयन, 358 को विशेष ऑपरेशन के लिए सम्मान

केंद्रीय गृह मंत्रालय के मुताबिक, वर्ष 2026 के लिए चयनित 490 कर्मियों में 358 को विशेष अभियानों में उत्कृष्ट योगदान, 123 को विवेचना में उल्लेखनीय कार्य और 9 को फॉरेंसिक साइंस के क्षेत्र में उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया है।

छत्तीसगढ़ के 15 पुलिसकर्मी विशेष ऑपरेशन के क्षेत्र में सम्मानित होने वालों में शामिल हैं। यह उपलब्धि प्रदेश के सुरक्षा बलों के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि राज्य में लंबे समय तक नक्सलवाद के खिलाफ चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अभियान चलाए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
लौह पुरुष को CM साय ने किया नमन: कहा- सरदार पटेल का राष्ट्रसेवा और एकता का संदेश आने वाली पीढ़ियों को देता रहेगा प्रेरणा
लौह पुरुष को CM साय ने किया नमन: कहा- सरदार पटेल का राष्ट्रसेवा और एकता का संदेश आने वाली पीढ़ियों को देता रहेगा प्रेरणा
October 31, 2026
रायपुर, 31 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहाँ सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में भारत रत्न, लौह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

SP से कांस्टेबल तक, इन 15 नामों को मिला सम्मान

केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक के लिए चयनित छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों की सूची इस प्रकार है।

पुलिस अधिकारी

ये खबर भी पढ़ें…
महादेव सट्टा सिंडिकेट का मास्टरमाइंड भारत लाया गया, ओमान से सौरभ चंद्राकर का प्रत्यर्पण; सोमवार को रायपुर कोर्ट में पेशी
महादेव सट्टा सिंडिकेट का मास्टरमाइंड भारत लाया गया, ओमान से सौरभ चंद्राकर का प्रत्यर्पण; सोमवार को रायपुर कोर्ट में पेशी
November 1, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में केंद्रीय जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। इस पूरे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  1. रॉबिन्सन गुरिया – पुलिस अधीक्षक (SP)

  2. अक्षय प्रमोद सबद्रा – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

  3. अजय कुमार – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

  4. सुशील कुमार नाइक – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

  5. आशीष कुमार नेताम – डीएसपी

  6. महेंद्र पोटाई – सब इंस्पेक्टर (SI)

  7. पुरुषोत्तम कुपाल – हेड कांस्टेबल (HC 786)

  8. रामकुमार डार्रो – हेड कांस्टेबल (HC 706)

  9. भुवनेश्वर मरकाम – कांस्टेबल (CT 636)

  10. जैनु राम दुग्गा – कांस्टेबल (CT 885)

  11. राजेश सलाम – कांस्टेबल (BF CT 1138)

  12. लिखेश्वरी नाग – कांस्टेबल (BF W CT 1079)

  13. चमन लाल – कांस्टेबल (BF CT 1176)

  14. लक्ष्मण राम कोर्राम – कांस्टेबल (CT 970)

  15. सोमारू राम वड्डे – कांस्टेबल (CT 150)

क्या है केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक?

केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक की शुरुआत गृह मंत्रालय ने 1 फरवरी 2024 को अधिसूचना जारी कर की थी। इसका उद्देश्य पुलिस और सुरक्षा संगठनों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान देना, पेशेवर दक्षता को प्रोत्साहित करना और उनका मनोबल बढ़ाना है।

इस पदक के तहत पुलिस ऑपरेशन, गंभीर मामलों की जांच, खुफिया सेवाओं और फॉरेंसिक साइंस में उल्लेखनीय योगदान को मान्यता दी जाती है। हर साल 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर इसकी घोषणा की जाती है।

छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों, दुर्गम जंगलों और लगातार सुरक्षा चुनौतियों के बीच काम करने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों के लिए यह सम्मान बड़ी उपलब्धि है। यह केवल 15 व्यक्तिगत उपलब्धियों की पहचान नहीं, बल्कि नक्सलवाद के खिलाफ लंबे समय से चल रहे सुरक्षा अभियानों में छत्तीसगढ़ पुलिस के योगदान का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान भी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *