LIVE UPDATE
Trending

CG-जेल में ‘गैंगस्टाइल’! मस्तूरी गोलीकांड के आरोपियों का सोशल मीडिया में रील हो रहा वायरल, सिस्टम पर बड़ा सवाल

बिलासपुर, 11 अप्रैल 2026। मस्तूरी गोलीकांड के आरोपियों की दबंगई अब जेल की सलाखों के भीतर भी खुलकर सामने आ गई है। जेल में बंद आरोपियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे बेखौफ अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस घटना ने जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।

जानकारी के मुताबिक, आपसी रंजिश में हुए मस्तूरी गोलीकांड के आरोपी टेलीफोनिक मुलाकात के दौरान वीडियो बनाते पाए गए। हैरानी की बात यह है कि जेल जैसी हाई सिक्योरिटी जगह पर मोबाइल या रिकॉर्डिंग की सुविधा मिलना अपने आप में गंभीर लापरवाही की ओर इशारा करता है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर; 20 से ज्यादा जिलों में हीट वेव अलर्ट… दुर्ग सबसे गर्म, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर; 20 से ज्यादा जिलों में हीट वेव अलर्ट… दुर्ग सबसे गर्म, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं
May 23, 2026
रायपुर, 23 मई 2026। छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। प्रदेशभर में मौसम पूरी तरह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वायरल वीडियो में आरोपी ‘सीधा ठोक दूं शहर में जो दादा बनता’ जैसे गाने पर स्टाइल मारते दिखाई दे रहे हैं। एक-एक कर सभी आरोपी कैमरे के सामने आते हैं और किसी तरह का डर या संकोच नजर नहीं आता। इससे साफ है कि जेल के भीतर नियम-कायदों का पालन कमजोर पड़ गया है।

मामला सामने आते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जेल प्रबंधन से तत्काल रिपोर्ट तलब की गई है और पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है और लापरवाही साबित होने पर कड़ी कार्रवाई तय मानी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
May 23, 2026
रायपुर, 22 मई 2026/पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में पेट्रोल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरतलब है कि मस्तूरी में वर्चस्व की लड़ाई के चलते जनपद उपाध्यक्ष नीतेश सिंह, उनके मामा तामेश सिंह और तुकेश सिंह पर फायरिंग की गई थी। इस मामले में युवा कांग्रेस नेता विश्वजीत अनंत, अकबर खान और उसके भाई सहित 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। एक नाबालिग आरोपी बाल संरक्षण गृह में है, जबकि 10 आरोपी जेल में बंद हैं।

वहीं, दो आरोपी—नागेंद्र राय और तारकेश्वर पाटले—अब भी फरार हैं। एक आरोपी की जमानत बिलासपुर हाईकोर्ट से खारिज हो चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें…
बाइक पर सवार होकर नक्सलियों के गढ़ रहे गांवों में पहुंचे कलेक्टर-सीईओ; गांवों में विकास की सौगात, ग्रामीण बोले- पहली बार आया प्रशासन
बाइक पर सवार होकर नक्सलियों के गढ़ रहे गांवों में पहुंचे कलेक्टर-सीईओ; गांवों में विकास की सौगात, ग्रामीण बोले- पहली बार आया प्रशासन
May 23, 2026
रायपुर, 23 मई 2026/ बस्तर के सुदूर वनांचलों से डर और उपेक्षा का अंधेरा अब छंटने लगा है, और इसकी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस पूरे मामले ने एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है—क्या जेल अब सुधारगृह कम और अपराधियों का सुरक्षित ठिकाना ज्यादा बनता जा रहा है?

जेल प्रशासन कराएगा एफआईआर

जेल के भीतर आरोपियों का वीडियाे शूट कर इसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट करने के संबंध में जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी ने कहा, वीडियो बनाकर वायरल करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। बतादें, जेल में बंद आरोपियों का वीडियो इंस्टाग्राम आईडी devebh_don99X से अपलोड किया गया। वीडियो कब बनाया गया और कब पोस्ट हुआ, यह स्पष्ट नहीं है। इसी आईडी से गैंग के अन्य पुराने वीडियो भी अपलोड किए गए थे, जिन्हें बाद में डिलीट कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *