LIVE UPDATE

NDPS केस में लापरवाही पड़ी भारी: IG राम गोपाल गर्ग का बड़ा एक्शन, थाना प्रभारी-विवेचक पर जुर्माना; DSP को फटकार

बिलासपुर, 10 सितंबर 2026। पुलिस विभाग में अनुशासन और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के पालन को लेकर बिलासपुर रेंज के IG राम गोपाल गर्ग ने सख्त रुख अपनाया है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के थाना डोंगरीपाली के एक NDPS मामले की केस डायरी में गंभीर लापरवाही सामने आने पर थाना प्रभारी और विवेचक पर अर्थदंड लगाया गया है। वहीं पर्यवेक्षण में चूक पाए जाने पर DSP मुख्यालय सारंगढ़ संतोषी ग्रेस के प्रति अप्रसन्नता व्यक्त की गई है।

मामला थाना डोंगरीपाली के अपराध क्रमांक 18/26, धारा 20-बी और 29 NDPS एक्ट से जुड़ा है। बिलासपुर रेंज कार्यालय की ओर से केस डायरी की समीक्षा के दौरान पाया गया कि गवाहों और संबंधित व्यक्तियों के कथन रेंज कार्यालय के परिपत्र क्रमांक 09/2026 में निर्धारित फॉर्मेट के अनुसार दर्ज नहीं किए गए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Teeja-Pora: CM हाउस में तीजा-पोरा की धूम, सीएम साय बोले- ‘हमारी बहनें बन रही हैं लखपति’, महतारी वंदन और लखपति दीदी योजना का किया जिक्र
CG Teeja-Pora: CM हाउस में तीजा-पोरा की धूम, सीएम साय बोले- ‘हमारी बहनें बन रही हैं लखपति’, महतारी वंदन और लखपति दीदी योजना का किया जिक्र
September 12, 2026
रायपुर, 12 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में आज तीजा-पोरा पर्व की धूम है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस मामले में रेंज कार्यालय ने थाना प्रभारी और विवेचक से 18 जुलाई 2026 तक स्पष्टीकरण मांगा था। लेकिन निर्धारित समय सीमा गुजरने के बाद भी वरिष्ठ कार्यालय को कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया।

IG ने माना गंभीर लापरवाही और कदाचरण

वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशों का पालन नहीं करने और मांगे गए स्पष्टीकरण का जवाब नहीं देने को IG कार्यालय ने गंभीरता से लिया। मामले में निर्देशों की अवहेलना, लापरवाही, अवज्ञा एवं पदीय कदाचरण मानते हुए कार्रवाई के आदेश जारी किए गए।

ये खबर भी पढ़ें…
CM साय की बड़ी पहल से छत्तीसगढ़ में पहली बार National Games! 40वें नेशनल गेम्स की तैयारियां तेज, खिलाड़ियों के लिए 100 करोड़ का ‘उत्कृष्ट मिशन’
CM साय की बड़ी पहल से छत्तीसगढ़ में पहली बार National Games! 40वें नेशनल गेम्स की तैयारियां तेज, खिलाड़ियों के लिए 100 करोड़ का ‘उत्कृष्ट मिशन’
September 12, 2026
रायपुर/बिलासपुर, 12 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। 40वें नेशनल गेम्स की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

थाना प्रभारी और विवेचक पर ₹500-₹500 जुर्माना

1. सउनि भगवती कुर्रे — थाना प्रभारी, डोंगरीपाली

परिपत्र क्रमांक 09/2026 के निर्धारित फॉर्मेट में कथन दर्ज नहीं कराने, परिपत्र का पालन सुनिश्चित नहीं कराने और विवेचक की गलती पर ध्यान नहीं देने के मामले में ₹500 का अर्थदंड लगाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CM साय का बड़ा खेल मिशन: रायपुर में 60 करोड़ की आर्चरी अकादमी, जशपुर के पंडरापाठ में 25 करोड़ तक का सेंटर; 40वें National Games के लिए भी तैयारी तेज
CM साय का बड़ा खेल मिशन: रायपुर में 60 करोड़ की आर्चरी अकादमी, जशपुर के पंडरापाठ में 25 करोड़ तक का सेंटर; 40वें National Games के लिए भी तैयारी तेज
September 12, 2026
रायपुर, 12 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

2. सउनि छोटेलाल सिदार — विवेचक, थाना डोंगरीपाली

निर्धारित फॉर्मेट के अनुसार कथन दर्ज नहीं करने और वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशों का उल्लंघन करने के मामले में ₹500 का अर्थदंड लगाया गया है।

DSP पर भी गिरी गाज, IG ने जताई ‘अप्रसन्नता’

मामले में उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सारंगढ़ संतोषी ग्रेस की पर्यवेक्षणीय भूमिका पर भी सवाल उठे। थाना स्तर पर परिपत्र का पालन सुनिश्चित कराने में उचित ध्यान नहीं देने को Supervisory Lapse माना गया। इस पर IG राम गोपाल गर्ग ने DSP संतोषी ग्रेस के प्रति लिखित रूप से “अप्रसन्नता” व्यक्त की है।

पुलिस महकमे में सख्त संदेश

इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशों के पालन और केस डायरी में निर्धारित प्रक्रिया की अनदेखी के खिलाफ सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। IG की कार्रवाई से स्पष्ट है कि विवेचना में लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना को अब गंभीरता से लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *