LIVE UPDATE

हादसे का इंतजार नहीं! CM साय का सख्त फरमान, कलेक्टर-एसपी तुरंत जांचें जोखिम वाले भवन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में छात्रों और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को जोखिमपूर्ण भवनों की तत्काल जांच और सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि प्रशासन किसी हादसे का इंतजार न करे, बल्कि संभावित खतरे की पहले ही पहचान कर समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित करे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जिलों में छात्रावास, पीजी, कोचिंग सेंटर, स्कूल और बड़े शैक्षणिक भवनों का तत्काल निरीक्षण किया जाए। इस दौरान भवनों की संरचनात्मक स्थिति, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों व नागरिकों की सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों की जांच की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
BJP को बड़ा सियासी झटका, कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव! मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ने थामा कांग्रेस का ‘हाथ’, सतनामी वोट बैंक पर बढ़ी हलचल
BJP को बड़ा सियासी झटका, कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव! मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ने थामा कांग्रेस का ‘हाथ’, सतनामी वोट बैंक पर बढ़ी हलचल
September 11, 2026
रायपुर, 11 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ की राजनीति में चुनाव से करीब दो साल पहले ही बड़े सियासी समीकरण बनने लगे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लापरवाही मिली तो तय होगी जवाबदेही

सीएम साय ने सुरक्षा मानकों के पालन में किसी भी तरह की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे भवनों और संस्थानों को चिह्नित किया जाए, जहां दुर्घटना या जनहानि की आशंका है।

निरीक्षण के दौरान कमियां सामने आने पर उन्हें तत्काल दूर कराया जाएगा। वहीं गंभीर जोखिम वाले भवनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रशासन और पुलिस को आपसी समन्वय के साथ अभियान चलाने को कहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर के स्पा सेंटर में छापा, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; संचालक और मैनेजर पर पीटा एक्ट में केस
रायपुर के स्पा सेंटर में छापा, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; संचालक और मैनेजर पर पीटा एक्ट में केस
September 11, 2026
रायपुर, 11 सितंबर 2026। राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर इलाके में संचालित इशवा लग्जरी स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापेमारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अवैध और मिलावटी शराब पर भी CM साय सख्त

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अवैध और मिलावटी शराब के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाने के भी निर्देश दिए हैं। दूसरे राज्यों से अवैध शराब की आवक रोकने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों और प्रमुख परिवहन मार्गों पर निगरानी बढ़ाने को कहा गया है।

संदिग्ध वाहनों और अवैध शराब के परिवहन पर कड़ी नजर रखने के साथ संबंधित विभागों को समन्वित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
पोला उत्सव मनाने निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा: पिकअप-ट्रक भिड़ंत में छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत
पोला उत्सव मनाने निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा: पिकअप-ट्रक भिड़ंत में छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत
September 11, 2026
कवर्धा, 11 सितंबर 2026। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *