LIVE UPDATE

CG Transfer Breaking: छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल: 64 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

प्रशासनिक आधार पर बड़ी संख्या में पदस्थापनाएं बदलीं, वनमंडल से लेकर टाइगर रिजर्व और मिनी जू तक अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने बुधवार को वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शासन की ओर से जारी आदेश के तहत 64 अधिकारियों-कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। सभी पदस्थापनाएं प्रशासनिक दृष्टिकोण से की गई हैं और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगी।

जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के अलग-अलग वनमंडलों, जिला यूनियनों, परियोजनाओं और वन्यजीव क्षेत्रों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur Crime: गणेश पंडाल में DJ पर नाचने को लेकर खूनी खेल, शैलेश राठौर की हत्या; 14 संदिग्ध हिरासत में
Bilaspur Crime: गणेश पंडाल में DJ पर नाचने को लेकर खूनी खेल, शैलेश राठौर की हत्या; 14 संदिग्ध हिरासत में
September 21, 2026
बिलासपुर, 21 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में गणेश उत्सव के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर शुरू हुआ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राम कुमार सिदार को कवर्धा परियोजना मंडल, राज्य वन विकास निगम में मंडल प्रबंधक बनाया गया है। वहीं विजेंद्र सिंह ठाकुर को उप वनमंडलाधिकारी, बस्तर पदस्थ किया गया है। अमिता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ मुख्यालय, नवा रायपुर में उप प्रबंधक की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह कुमार सिंह कंवर को बैकुंठपुर, एम.एल. सिदार को जिला यूनियन रायगढ़, अवधेश सिंह को जिला यूनियन सूरजपुर और नितिश रावटे को उप वनमंडलाधिकारी बेमेतरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
 Bilaspur Crime: महिला परामर्श केंद्र के रजिस्टर में कथित हेरफेर का आरोप, शिक्षिका और काउंसलर पर FIR; कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई
 Bilaspur Crime: महिला परामर्श केंद्र के रजिस्टर में कथित हेरफेर का आरोप, शिक्षिका और काउंसलर पर FIR; कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई
September 21, 2026
बिलासपुर, 21 सितंबर 2026। महिला परामर्श केंद्र के काउंसिलिंग रजिस्टर में कथित तौर पर काट-छांट और दस्तावेजों में हेरफेर के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कानन पेंडारी से अचानकमार टाइगर रिजर्व तक बदली जिम्मेदारी

वन विभाग के फेरबदल में वन्यजीव और प्रमुख परियोजनाओं से जुड़े पद भी शामिल हैं। विकास चंद्राकर को बिलासपुर स्थित कानन पेंडारी मिनी जू का अधीक्षक बनाया गया है।

इसके अलावा मयंक सिंह, प्रखर नायक, मणिकांत वर्मा, शिखा झा सहित अन्य अधिकारियों को अलग-अलग वन क्षेत्रों और परियोजनाओं में नई जिम्मेदारी दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Lecturer Recruitment: छत्तीसगढ़ में व्याख्याता भर्ती का रास्ता साफ, 854 पदों का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी… 29 नवंबर को परीक्षा की संभावित तारीख
CG Lecturer Recruitment: छत्तीसगढ़ में व्याख्याता भर्ती का रास्ता साफ, 854 पदों का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी… 29 नवंबर को परीक्षा की संभावित तारीख
September 21, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नुसरत सबा को जिला यूनियन गरियाबंद में उप प्रबंधक, अर्पित राय को ओड़गी का उप वनमंडलाधिकारी और ऐश्वर्य चंद्राकर को सीतापुर का उप वनमंडलाधिकारी बनाया गया है।

रायपुर से लेकर बस्तर तक नई पदस्थापनाएं

श्वेता कुमारी सिंह को राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, रायपुर में सहायक वन संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

आदेश के अंतिम हिस्से में यामिनी पोतदार को सहायक वन संरक्षक, वन मुख्यालय नवा रायपुर, भोमिका श्रीमाली को नंदनवन रायपुर का अधीक्षक, गुलशन कुमार साहू को अचानकमार टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में सहायक संचालक तथा नदीम कृष्ण बरिहा को कोंटा का उप वनमंडलाधिकारी पदस्थ किया गया है।

प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया फेरबदल

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव जे.पी. पाठक के हस्ताक्षर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ये सभी पदस्थापनाएं प्रशासनिक दृष्टिकोण से की गई हैं और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगी।

वन विभाग में एक साथ 64 अधिकारियों-कर्मचारियों की जिम्मेदारियां बदले जाने से प्रदेश के कई वनमंडलों, जिला यूनियनों और वन्यजीव परियोजनाओं के कामकाज में भी बदलाव देखने को मिलेगा।

देखें आदेश की कॉपी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *