LIVE UPDATE

छत्तीसगढ़ में 1484 वनरक्षक पदों पर भर्ती का रास्ता साफ; वन मंत्री केदार कश्यप ने कही यह बात-13 दिसंबर को लिखित परीक्षा; 16,762 अभ्यर्थी होंगे शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के हजारों युवाओं के लिए वन विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। 1484 वनरक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया अब अगले चरण में पहुंच गई है। शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल रहे 16,762 अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 13 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा की तारीख तय होना बड़ी राहत मानी जा रही है। विभाग ने लंबित मामलों के निराकरण के बाद लिखित परीक्षा का कार्यक्रम निर्धारित किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-महापौर की इनोवा में अचानक लगी आग; नगर निगम परिसर में मचा हड़कंप, बोनेट से उठी लपटें
CG-महापौर की इनोवा में अचानक लगी आग; नगर निगम परिसर में मचा हड़कंप, बोनेट से उठी लपटें
August 27, 2026
दुर्ग। नगर निगम परिसर में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महापौर अलका बाघमार के चेंबर के सामने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

13 दिसंबर को होगा लिखित परीक्षा का इम्तिहान

वनरक्षक भर्ती के तहत शारीरिक मापदंड एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा पूरी करने वाले अभ्यर्थी अब लिखित परीक्षा में शामिल होंगे। कुल 16,762 अभ्यर्थियों को इस चरण के लिए पात्र पाया गया है। लिखित परीक्षा के आधार पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

वन मंत्री केदार कश्यप ने दिए तेजी के निर्देश

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने भर्ती प्रक्रिया की लगातार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को इसे प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने कहा है कि युवाओं के भविष्य से जुड़ी भर्ती में किसी तरह की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-कॉलेज बंद हुआ तो 68 इंजीनियरिंग छात्रों का भविष्य अधर में! CSVTU ने लिया बड़ा फैसला, 67 को CSIT और एक को RSR में भेजा
CG-कॉलेज बंद हुआ तो 68 इंजीनियरिंग छात्रों का भविष्य अधर में! CSVTU ने लिया बड़ा फैसला, 67 को CSIT और एक को RSR में भेजा
August 27, 2026
भिलाईनगर, 27 अगस्त 2026। युगांतर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी एंड मैनेजमेंट (YITM), राजनांदगांव के बंद होने के बाद वहां अध्ययनरत 68...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रदेश के हजारों युवा लंबे समय से इस अवसर का इंतजार कर रहे हैं और पूरी मेहनत के साथ परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। सरकार युवाओं के परिश्रम, सपनों और आकांक्षाओं का सम्मान करती है। प्रयास है कि भर्ती प्रक्रिया समय पर पूरी हो और योग्य युवाओं को जल्द रोजगार के साथ प्रदेश की सेवा का अवसर मिले।

सिर्फ नौकरी नहीं, जंगलों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी

वन मंत्री ने कहा कि वनरक्षक की नौकरी केवल रोजगार का अवसर नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध वन संपदा और वन्यजीवों की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Anganwadi Bharti: महिलाओं के लिए नौकरी का बड़ा मौका, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के पदों पर भर्ती; 8 सितंबर तक करें आवेदन
CG Anganwadi Bharti: महिलाओं के लिए नौकरी का बड़ा मौका, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के पदों पर भर्ती; 8 सितंबर तक करें आवेदन
August 27, 2026
CG Anganwadi Bharti:  छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। एकीकृत बाल विकास...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चयनित वनरक्षक वनों की सुरक्षा, वन्यजीव संरक्षण, अवैध कटाई रोकने, वन अपराधों पर नियंत्रण और स्थानीय समुदायों के साथ समन्वय जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में भूमिका निभाएंगे।

युवाओं के लिए बड़ा मौका

वनरक्षक वन विभाग की मैदानी व्यवस्था की अहम कड़ी माने जाते हैं। ऐसे में 1484 पदों पर भर्ती प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर है। अब 16,762 अभ्यर्थियों की नजर 13 दिसंबर 2026 की लिखित परीक्षा पर टिकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *