LIVE UPDATE

बिहान ने बदली बिलासपुर की महिलाओं की किस्मत! पशु आहार प्लांट संभालकर बनीं ‘लखपति दीदी’, गांव में खड़ा किया रोजगार का मॉडल

रायपुर, 26 अगस्त 2026। कभी पारंपरिक आजीविका तक सीमित रहने वाली बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के ग्राम अकलतरी की महिलाएं अब पशु एवं पक्षी आहार संयंत्र चलाकर आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रही हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से जुड़ी जय भारत महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने गांव में ही बिलासा पशु आहार संयंत्र शुरू कर रोजगार और नियमित आय का नया जरिया तैयार किया है। राखी के अवसर पर ‘लखपति दीदियों’ की यह सफलता महिला आर्थिक सशक्तिकरण की तस्वीर पेश कर रही है।

समूह की महिलाएं संयंत्र में पशु और पक्षी आहार का गुणवत्तापूर्ण निर्माण कर रही हैं। उत्पादन के साथ-साथ संयंत्र संचालन, पैकेजिंग, लोडिंग-अनलोडिंग और मार्केटिंग जैसी जिम्मेदारियां भी महिलाएं खुद संभाल रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
“मुझे ही छुड़वाने आ जाइए…” मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को लगाया फोन, बोले- व्यापारियों ने बना लिया है बंधक; वायरल हुआ वीडियो
“मुझे ही छुड़वाने आ जाइए…” मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को लगाया फोन, बोले- व्यापारियों ने बना लिया है बंधक; वायरल हुआ वीडियो
November 24, 2026
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल का एक अलग ही अंदाज सोमवार रात देखने को मिला। लाखों रुपये की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संयंत्र में फीड ग्राइंडर एवं मिक्सर, फीड पैलेट और फीड क्रम्बल जैसी आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे उत्पाद की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ उत्पादन क्षमता को भी बेहतर किया जा रहा है।

गांव में रोजगार, पशुपालकों का खर्च भी घटा

अकलतरी में ही पशु एवं पक्षी आहार उपलब्ध होने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के पशुपालकों और कुक्कुट पालकों को बाहर से चारा लाने की जरूरत कम हुई है। इससे समय और परिवहन खर्च दोनों की बचत हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
कोरबा में गुस्साए हाथी का ट्रैक्टर पर हमला, चंद सेकंड में बना दिया कबाड़; बाल-बाल बचे ग्रामीण, VIDEO वायरल
कोरबा में गुस्साए हाथी का ट्रैक्टर पर हमला, चंद सेकंड में बना दिया कबाड़; बाल-बाल बचे ग्रामीण, VIDEO वायरल
November 24, 2026
कोरबा। छत्तीसगढ़ में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सरगुजा संभाग के बाद अब बिलासपुर संभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं संयंत्र के संचालन से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा हुए हैं। यानी महिलाओं की पहल से केवल उनके परिवार की आय नहीं बढ़ रही, बल्कि गांव की स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।

बिहान से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहीं महिलाएं

विष्णुदेव साय सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप बिहान योजना ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार और आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दे रही है। अकलतरी की जय भारत महिला स्व-सहायता समूह की यह पहल इसी बदलाव की एक मिसाल बनकर सामने आई है।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर प्रेस क्लब में बड़ा बदलाव: अब 3 साल की होगी निर्वाचित कार्यकारिणी, 1967 के संविधान में संशोधन को मंजूरी
रायपुर प्रेस क्लब में बड़ा बदलाव: अब 3 साल की होगी निर्वाचित कार्यकारिणी, 1967 के संविधान में संशोधन को मंजूरी
November 24, 2026
रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब की व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी हो गई है। करीब छह दशक पुराने संविधान को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पारंपरिक काम से आगे बढ़कर मशीन, मैन्युफैक्चरिंग और मार्केटिंग तक पहुंची ये महिलाएं अब गांव में ही रोजगार पैदा कर रही हैं। यह मॉडल दूसरे महिला स्व-सहायता समूहों के लिए भी प्रेरणा बन सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *