LIVE UPDATE

पुलिस विभाग में बड़ा एक्शन: IG रामगोपाल गर्ग ने कटघोरा TI समेत 8 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड, फ्लाइट से गुरुग्राम जाने और पीड़ित से खर्च लेने का आरोप

बिलासपुर/कोरबा, 20 अगस्त 2026। बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) रामगोपाल गर्ग ने वित्तीय अनियमितता और पद के दुरुपयोग के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। कटघोरा थाना प्रभारी निरीक्षक मोती पटेल समेत 8 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामला एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम के गुरुग्राम दौरे और यात्रा खर्च से जुड़ा है।

जानकारी के मुताबिक, कटघोरा थाने में कृष्णा जेसीबी कंपनी से जुड़े धोखाधड़ी और चोरी के मामले में FIR दर्ज की गई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को हरियाणा के गुरुग्राम भेजा गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur में ढाबों की आड़ में शराब का खेल! पुलिस की दबिश में 32 पाव देशी और 9 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, 2 संचालक गिरफ्तार
Bilaspur में ढाबों की आड़ में शराब का खेल! पुलिस की दबिश में 32 पाव देशी और 9 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, 2 संचालक गिरफ्तार
September 17, 2026
बिलासपुर | 17 सितंबर 2026 | बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में ढाबों की आड़ में कथित तौर पर अवैध शराब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोप है कि पुलिस टीम को निर्धारित प्रक्रिया के तहत ट्रेन से गुरुग्राम जाना था, लेकिन नियमों को दरकिनार करते हुए 8 सदस्यीय टीम फ्लाइट से गुरुग्राम पहुंची। मामला उस वक्त गंभीर हो गया, जब आरोप सामने आया कि पुलिस टीम के हवाई टिकट का खर्च मामले के प्रार्थी यानी पीड़ित से लिया गया।

पीड़ित की शिकायत के बाद खुला मामला

पुलिस टीम की यात्रा और टिकट के भुगतान को लेकर पीड़ित ने वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की। शिकायत के बाद मामले की जांच कराई गई।

ये खबर भी पढ़ें…
भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से फिर झटका! विजय बघेल की चुनाव याचिका खारिज करने की अर्जी नामंजूर, अब आगे बढ़ेगा ट्रायल
भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से फिर झटका! विजय बघेल की चुनाव याचिका खारिज करने की अर्जी नामंजूर, अब आगे बढ़ेगा ट्रायल
September 17, 2026
बिलासपुर | 17 सितंबर 2026: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 2023 के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच में वित्तीय अनियमितता और पद के दुरुपयोग की पुष्टि होने की बात सामने आई। इसके बाद बिलासपुर रेंज IG रामगोपाल गर्ग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी 8 पुलिसकर्मियों के निलंबन का आदेश जारी किया।

कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने भी कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
अब कागजों में नहीं, क्लिक पर मिलेंगे जमीन के रिकॉर्ड! छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में डिजिटल होगा राजस्व रिकॉर्ड, AI-OCR से होगी खोज
अब कागजों में नहीं, क्लिक पर मिलेंगे जमीन के रिकॉर्ड! छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में डिजिटल होगा राजस्व रिकॉर्ड, AI-OCR से होगी खोज
September 17, 2026
रायपुर | 17 सितंबर 2026: छत्तीसगढ़ में राजस्व संबंधी सेवाओं को अधिक सरल, पारदर्शी और तेज बनाने की दिशा में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कटघोरा TI समेत ये 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड

निलंबित पुलिसकर्मियों में शामिल हैं—

  • मोती पटेल – निरीक्षक, थाना प्रभारी कटघोरा
  • राम पाण्डेय – उप निरीक्षक
  • गुनाराम सिन्हा – प्रधान आरक्षक
  • गोपाल यादव – प्रधान आरक्षक
  • राजेश कंवर – प्रधान आरक्षक
  • प्रदीप राठौर – आरक्षक
  • सुशील यादव – आरक्षक
  • प्रशांत सिंह – आरक्षक

कटघोरा थाने पर पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

कटघोरा थाना इससे पहले भी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई को लेकर सुर्खियों में रहा है। कुछ समय पहले थाने के सामने कई दिनों तक कबाड़ से लदी गाड़ी खड़ी रहने और मामले में लापरवाही के आरोप में तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया था।

अब गुरुग्राम जाने में कथित तौर पर नियमों की अनदेखी और पीड़ित से फ्लाइट टिकट का खर्च लिए जाने के मामले में 8 पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई से पुलिस महकमे में हलचल बढ़ गई है।

IG की इस कार्रवाई को वित्तीय पारदर्शिता, जवाबदेही और पुलिस विभाग में अनुशासन को लेकर सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *