LIVE UPDATE

पहली फील्ड पोस्टिंग में 1 करोड़ की रिश्वत का आरोप! कौन हैं IPS राहुल बंसल? UPSC में 377वीं रैंक, इनकम टैक्स अफसर से बने IPS

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के अंडर ट्रेनी IPS अधिकारी राहुल बंसल इन दिनों एक कथित रिश्वत मामले को लेकर चर्चा में हैं। उन पर पहली फील्ड पोस्टिंग के दौरान 1 करोड़ रुपए की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। मामला दिल्ली की विशेष CBI अदालत तक पहुंच चुका है। अदालत ने इस मामले में छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक (DGP) और CBI निदेशक से एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) मांगी है।

मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर राहुल बंसल की शैक्षणिक और प्रशासनिक पृष्ठभूमि को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, रिश्वत के आरोप अभी आरोप मात्र हैं और अदालत में इनकी पुष्टि होना बाकी है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर के अधिवक्ता को मिली बड़ी जिम्मेदारी: अधिवक्ता आलोक कुमार गुप्ता को BCI की अनुशासन समिति में मिली बड़ी जिम्मेदारी
बिलासपुर के अधिवक्ता को मिली बड़ी जिम्मेदारी: अधिवक्ता आलोक कुमार गुप्ता को BCI की अनुशासन समिति में मिली बड़ी जिम्मेदारी
August 19, 2026
बिलासपुर। अधिवक्ता आलोक कुमार गुप्ता को कानूनी क्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने उन्हें...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

2022 बैच के IPS अधिकारी हैं राहुल बंसल

राहुल बंसल 2022 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के IPS अधिकारी हैं। उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2021 में 377वीं रैंक हासिल की थी।यह उनका UPSC का पांचवां प्रयास था। EWS कैटेगरी के तहत उन्हें IPS सेवा आवंटित हुई।

उनके कुल 939 अंक थे। इनमें मेन्स में 801 और इंटरव्यू में 138 अंक मिले थे। उपलब्ध विवरण के मुताबिक इंटरव्यू में मिले 138 अंक अपेक्षाकृत कम माने गए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से मिले CM साय, स्वास्थ्य की ली जानकारी; जल्द स्वस्थ होने की कामना
जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से मिले CM साय, स्वास्थ्य की ली जानकारी; जल्द स्वस्थ होने की कामना
August 21, 2026
रायपुर, 20 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली के द्वारका स्थित छत्तीसगढ़ निवास में जगदलपुर विधायक किरण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजस्थान के करौली से ताल्लुक

राहुल बंसल मूल रूप से राजस्थान के करौली जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने वर्ष 2021 में UPSC भारतीय वन सेवा परीक्षा (IFS) भी पास की थी और इसमें उनकी 45वीं रैंक रही थी।

UPSC की तैयारी के शुरुआती दौर में उन्हें लगातार असफलताओं का भी सामना करना पड़ा। शुरुआती चार प्रयासों में वे प्रारंभिक परीक्षा यानी Prelims में सफल नहीं हो सके थे।

ये खबर भी पढ़ें…
चमोली सुरंग हादसा: कोंडागांव के 4 श्रमिकों की मौत, CM साय ने परिजनों को ₹5-5 लाख सहायता के दिए निर्देश
चमोली सुरंग हादसा: कोंडागांव के 4 श्रमिकों की मौत, CM साय ने परिजनों को ₹5-5 लाख सहायता के दिए निर्देश
August 21, 2026
रायपुर, 20 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन सुरंग में पानी भरने की दर्दनाक घटना में कोंडागांव जिले के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

IPS बनने से पहले थे इनकम टैक्स अधिकारी

IPS बनने से पहले राहुल बंसल आयकर विभाग में अधिकारी के तौर पर काम कर चुके हैं। नौकरी के साथ ही उन्होंने UPSC की तैयारी जारी रखी।

UPSC में सफलता से पहले उन्होंने SSC की भर्ती परीक्षा दो बार पास की थी। पहली बार उनका चयन इनकम टैक्स ऑफिसर के पद पर हुआ और उन्होंने नौकरी ज्वाइन भी की। इसी दौरान उनका चयन असिस्टेंट ऑडिट अकाउंट ऑफिसर के पद पर भी हुआ था।

कभी खुद दी थी 500 रुपए की रिश्वत

राहुल बंसल का एक पुराना मॉक इंटरव्यू भी चर्चा में है, जिसमें उन्होंने अपने जीवन की एक घटना साझा की थी। उन्होंने बताया था कि उनके भाई, जो IIT कानपुर में पढ़ते थे, उन्हें एक पेपर प्रेजेंटेशन के लिए अमेरिका जाना था। इसके लिए जल्द जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की जरूरत थी। राहुल के मुताबिक समय कम होने और पंचायत सचिव की कथित टालमटोल के कारण उन्हें 500 रुपए की रिश्वत देनी पड़ी थी। उन्होंने इस घटना को एक लोक सेवक के आचरण को लेकर निराशाजनक अनुभव बताया था।

अब पहली फील्ड पोस्टिंग में रिश्वत के आरोप से घिरे

जिस अधिकारी ने कभी एक मॉक इंटरव्यू में रिश्वत देने के अपने अनुभव को साझा किया था, वही राहुल बंसल अब 1 करोड़ रुपए की कथित रिश्वत के आरोपों को लेकर सुर्खियों में हैं।

मामला दिल्ली की विशेष CBI अदालत तक पहुंच चुका है और अदालत ने छत्तीसगढ़ DGP और CBI निदेशक से ATR मांगी है। अब इस मामले में जांच और आधिकारिक कार्रवाई के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *