LIVE UPDATE

बिलासपुर में आकाशीय बिजली का कहर: खेत से रोपा लगाकर लौट रहे ग्रामीणों पर गिरी बिजली, महिला की मौत

बिलासपुर, 10 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम सेलर बरभाठा में खेत से रोपा लगाकर घर लौट रहे ग्रामीण आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका रिश्तेदार गंभीर रूप से झुलस गया।

जानकारी के अनुसार, हीराबाई धुरी और उनके रिश्तेदार सुग्रीव धुरी खेत में रोपा लगाने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिर गई और दोनों इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल दोनों को इलाज के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल पहुंचाया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-स्कूलों में छुट्टी घोषित, चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के अलर्ट के बीच बड़ा फैसला
CG-स्कूलों में छुट्टी घोषित, चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के अलर्ट के बीच बड़ा फैसला
October 26, 2026
School Holiday: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के संभावित असर और भारी बारिश की चेतावनी के बीच दंतेवाड़ा जिले में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित किया

सिम्स अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद हीराबाई धुरी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, आकाशीय बिजली से गंभीर रूप से झुलसे सुग्रीव धुरी का अस्पताल में इलाज जारी है।

सीपत पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद सीपत पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Transfer: छत्तीसगढ़ वन विभाग में जंबो फेरबदल, 102 रेंजर्स के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
CG Transfer: छत्तीसगढ़ वन विभाग में जंबो फेरबदल, 102 रेंजर्स के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
October 26, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गांव में पसरा मातम

आकाशीय बिजली गिरने की घटना के बाद सेलर बरभाठा गांव में शोक का माहौल है। खेत में रोपा लगाने के बाद घर लौट रहे ग्रामीणों के साथ हुए इस हादसे ने पूरे गांव को झकझोर दिया है। बारिश के बीच हुई इस घटना से ग्रामीणों में भी चिंता का माहौल है।

ये खबर भी पढ़ें…
Chhattisgarh Politics: साय से संगठन तक…स्मृति ईरानी ने 48 घंटे में की 12 बैठकें, छत्तीसगढ़ BJP में क्या बदलेगा?
Chhattisgarh Politics: साय से संगठन तक…स्मृति ईरानी ने 48 घंटे में की 12 बैठकें, छत्तीसगढ़ BJP में क्या बदलेगा?
October 26, 2026
Chhattisgarh BJP Politics: छत्तीसगढ़ भाजपा में संगठन को मजबूत करने और सरकार तथा पार्टी के बीच बेहतर तालमेल बनाने की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *