LIVE UPDATE

Bilaspur Central Jail: डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने ली कैदियों की अंग्रेजी की क्लास, केंद्रीय जेल को मिली कई नई सुविधाओं की सौगात

बिलासपुर, 5 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के जेल महानिदेशक (डीजी जेल) हिमांशु गुप्ता ने बुधवार को बिलासपुर केंद्रीय जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, कैदियों के रहन-सहन और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कैदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

कैदियों की ली अंग्रेजी की क्लास

निरीक्षण के दौरान एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली। डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने स्वयं कैदियों की अंग्रेजी की क्लास ली। उन्होंने कैदियों को अंग्रेजी सीखने के आसान तरीके बताए, भाषा सुधार के टिप्स दिए और शिक्षा के माध्यम से बेहतर भविष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कैदियों ने भी उनसे खुलकर बातचीत की और अपने अनुभव साझा किए।

ये खबर भी पढ़ें…
पूर्व सांसद नंदकुमार साय को लगी चोट : नंदकुमार साय को हेलीकॉप्टर से रायपुर लाए CM विष्णुदेव साय, बालाजी अस्पताल में कराया भर्ती
पूर्व सांसद नंदकुमार साय को लगी चोट : नंदकुमार साय को हेलीकॉप्टर से रायपुर लाए CM विष्णुदेव साय, बालाजी अस्पताल में कराया भर्ती
November 23, 2026
रायपुर। राजनीति में भले ही दल और विचारधाराएं अलग हों, लेकिन मानवीय रिश्तों की अपनी अहमियत होती है। छत्तीसगढ़ में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

केंद्रीय जेल को मिली कई नई सुविधाएं

निरीक्षण के दौरान डीजी जेल ने केंद्रीय जेल के आधुनिकीकरण और कैदियों के कौशल विकास के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति दी। इनमें जेल उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कलर ऑफसेट प्रिंटिंग मशीन तथा एलईडी बल्ब और ट्यूबलाइट निर्माण इकाई स्थापित करने की मंजूरी शामिल है।

कैदियों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए स्मार्ट बोर्ड लगाने और जेल लाइब्रेरी में टाइम्स ऑफ इंडिया, इंडियन एक्सप्रेस और हितवाद जैसे प्रमुख अंग्रेजी समाचार पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

ये खबर भी पढ़ें…
मंत्रिमंडल में बदलाव पर CM विष्णुदेव साय का बड़ा बयान, बोले- ‘जब समय आएगा, तब सबको बता दिया जाएगा’
मंत्रिमंडल में बदलाव पर CM विष्णुदेव साय का बड़ा बयान, बोले- ‘जब समय आएगा, तब सबको बता दिया जाएगा’
November 23, 2026
कोण्डागांव/रायपुर, 23 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल में संभावित बदलाव को लेकर चल रही अटकलों के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरओ, रोटी मेकर और 2 हजार थाली सेट की मंजूरी

कैदियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जेल परिसर में 20 आरओ वाटर प्यूरीफायर लगाने, रसोई के लिए ऑटोमेटिक रोटी मेकर मशीन उपलब्ध कराने तथा कैदियों के लिए 2,000 नए थाली सेट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा महिला जेल परिसर के लिए इन्वर्टर की भी स्वीकृति प्रदान की गई।

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

निरीक्षण के दौरान डीजी जेल ने जेल प्रशासन को सुरक्षा, स्वच्छता, शिक्षा, कौशल विकास और कैदियों के पुनर्वास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जेल केवल सजा का स्थान नहीं, बल्कि सुधार और पुनर्वास का केंद्र भी होना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट; क्लास में शुरू हुई बहस, कैंटीन में बरसे मुक्के, वीडियो वायरल
बिलासपुर यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट; क्लास में शुरू हुई बहस, कैंटीन में बरसे मुक्के, वीडियो वायरल
November 23, 2026
बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट (UTD) में छात्रों के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर डीआईजी जेल एस.एस. तिग्गा, जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी, जेल चिकित्सक सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *