LIVE UPDATE
Trending

CG-कांग्रेस नेता गिरफ्तार: भिलाई में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में पैसों के लिए प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

भिलाई, 31 मार्च 2026. दुर्ग जिले के भिलाई स्थित कोहका हाउसिंग बोर्ड इलाके में रहने वाले 42 वर्षीय मोहन रामटेके की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस नेता राजू पाल को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला स्मृतिनगर पुलिस चौकी क्षेत्र का है।

भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के अनुसार, 28 मार्च को मोहन रामटेके ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला, जिसने पूरे मामले की वजह स्पष्ट कर दी।

ये खबर भी पढ़ें…
अब किताबों में पढ़ेंगे छत्तीसगढ़ की माटी और संस्कृति: कक्षा 6वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए बनेंगे 100 खास पाठ
अब किताबों में पढ़ेंगे छत्तीसगढ़ की माटी और संस्कृति: कक्षा 6वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए बनेंगे 100 खास पाठ
August 24, 2026
रायपुर, 24 अगस्त 2026। अब छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चे अपनी ही माटी, लोकजीवन, कला, संस्कृति और परंपराओं को किताबों और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप

मृतक मोहन रामटेके ने अपने सुसाइड नोट में कांग्रेस नेता राजू पाल और एक महिला पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे। उसने लिखा कि दोनों आरोपी उसे लगातार पैसों के लिए दबाव बना रहे थे और झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे थे, जिससे वह पूरी तरह टूट चुका था।

उधारी के पैसे बने मौत की वजह

पुलिस जांच में सामने आया कि मोहन ने राजू पाल और एक महिला से कुछ पैसे उधार लिए थे। उधारी की रकम वापस मांगने को लेकर दोनों उसे लगातार परेशान कर रहे थे। इसी मानसिक दबाव के चलते मोहन ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

ये खबर भी पढ़ें…
रक्षाबंधन पर ‘विष्णु भैया’ की सौगात, बहनों के चेहरे पर मुस्कान… महतारी वंदन की 30वीं किस्त ने बढ़ाई खुशियां
रक्षाबंधन पर ‘विष्णु भैया’ की सौगात, बहनों के चेहरे पर मुस्कान… महतारी वंदन की 30वीं किस्त ने बढ़ाई खुशियां
August 24, 2026
रायपुर, 24 अगस्त 2026। रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त की सौगात मिली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच के बाद FIR, आरोपी गिरफ्तार

स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने पहले मर्ग कायम कर मामले की बारीकी से जांच की। सुसाइड नोट और गवाहों के बयानों की पुष्टि के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

इसके बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता राजू पाल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं, मामले की दूसरी आरोपी महिला की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
CM साय सरकार का बड़ा डिजिटल कदम: PWD में लागू होगा ‘WAMIS’, मंजूरी से भुगतान तक हर काम ऑनलाइन
CM साय सरकार का बड़ा डिजिटल कदम: PWD में लागू होगा ‘WAMIS’, मंजूरी से भुगतान तक हर काम ऑनलाइन
August 24, 2026
रायपुर, 24 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में सरकारी निर्माण कार्यों की निगरानी और भुगतान व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाने की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिजनों ने जताई थी हत्या की आशंका

घटना के दिन मोहन की मां का अस्पताल में ऑपरेशन होना था, लेकिन सुबह घर में उसकी लाश मिलने से परिवार ने हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने इस एंगल पर भी जांच की, हालांकि फिलहाल हत्या जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला पैसों के लेन-देन और मानसिक प्रताड़ना से जुड़ा है, और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *