LIVE UPDATE
Trending

वक्फ बोर्ड के डीजे-आतिशबाजी प्रतिबंध पर हाईकोर्ट की रोक, उर्स और दरगाहों से जुड़े आदेश पर अंतरिम राहत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा दरगाहों, उर्स और अन्य मजहबी जलसों में डीजे, धुमाल और आतिशबाजी पर लगाए गए प्रतिबंध के मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने अंतरिम राहत देते हुए बोर्ड के आदेश के अमल पर फिलहाल रोक लगा दी है। इससे संबंधित पक्षों को बड़ी राहत मिली है।

दरअसल, छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने 11 जून को जारी आदेश में प्रदेशभर के दरगाहों, उर्स और धार्मिक आयोजनों में डीजे बजाने, धुमाल, नाच-गाने और आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए थे। आदेश में उल्लंघन करने वालों पर 50 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाने और संबंधित आयोजन समिति को भंग करने की चेतावनी भी दी गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-बाजार हटाने पहुंची निगम की टीम से बवाल! मारपीट के आरोपों से मचा हड़कंप, 2 कर्मचारी और पुलिस जवान घायल
CG-बाजार हटाने पहुंची निगम की टीम से बवाल! मारपीट के आरोपों से मचा हड़कंप, 2 कर्मचारी और पुलिस जवान घायल
September 23, 2026
रायपुर। राजधानी के भाठागांव सब्जी बाजार में बाजार हटाने की कार्रवाई उस वक्त विवाद में बदल गई, जब नगर निगम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वक्फ बोर्ड के इस आदेश को चुनौती देते हुए सूफी इस्लामिक बोर्ड की ओर से बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता देवेंद्र प्रताप सिंह ने दलील दी कि वक्फ बोर्ड अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर ऐसे निर्देश जारी नहीं कर सकता और इस प्रकार के प्रतिबंध लगाने का वैधानिक अधिकार बोर्ड को प्राप्त नहीं है।

मामले की सुनवाई जस्टिस ए.के. प्रसाद की एकलपीठ में हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने प्रथम दृष्टया याचिका में उठाए गए बिंदुओं को गंभीर मानते हुए अगली सुनवाई तक वक्फ बोर्ड के आदेश के प्रभाव पर अंतरिम रोक लगा दी।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर-बलौदाबाजार सफर होगा फोरलेन! 1500 करोड़ की सड़क परियोजना पर बढ़ी रफ्तार, 17 हेक्टेयर जमीन सर्वे में शामिल
रायपुर-बलौदाबाजार सफर होगा फोरलेन! 1500 करोड़ की सड़क परियोजना पर बढ़ी रफ्तार, 17 हेक्टेयर जमीन सर्वे में शामिल
September 23, 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर से बलौदाबाजार का सफर अब और तेज होने वाला है। रायपुर-बलौदाबाजार सड़क को फोरलेन में तब्दील करने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद फिलहाल वक्फ बोर्ड द्वारा जारी प्रतिबंध लागू नहीं रहेगा। अब अगली सुनवाई में यह तय होगा कि मजहबी जलसों और उर्स जैसे आयोजनों में इस प्रकार के प्रतिबंधात्मक आदेश जारी करने का अधिकार वक्फ बोर्ड के पास है या नहीं।

ये खबर भी पढ़ें…
BJP संगठन में छत्तीसगढ़ का बढ़ा कद! गोमती साय को गुजरात, सौरभ सिंह को झारखंड की कमान, बनाए गए सह-प्रभारी
BJP संगठन में छत्तीसगढ़ का बढ़ा कद! गोमती साय को गुजरात, सौरभ सिंह को झारखंड की कमान, बनाए गए सह-प्रभारी
September 23, 2026
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के बड़े संगठनात्मक फेरबदल में छत्तीसगढ़ के दो नेताओं को दूसरे राज्यों की अहम जिम्मेदारी मिली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *