LIVE UPDATE
Trending

NEET री-एग्जाम को लेकर रेलवे की तैयारी पूरी, 10 ट्रेनों में लगेंगे 40 अतिरिक्त कोच, चलेंगी स्पेशल मेमू ट्रेनें

बिलासपुर। NEET-2026 री-एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। परीक्षा के दिन ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों में अतिरिक्त जनरल कोच लगाने के साथ-साथ विशेष मेमू ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक री-एग्जाम के लिए बड़ी संख्या में छात्र अलग-अलग शहरों की यात्रा करेंगे। इसी वजह से 10 ट्रेनों में कुल 40 अतिरिक्त जनरल कोच जोड़े जा रहे हैं, ताकि परीक्षार्थियों को सफर के दौरान परेशानी न हो और वे समय पर अपने परीक्षा केंद्र पहुंच सकें।

ये खबर भी पढ़ें…
कोचिंग सेंटरों पर निगम का बड़ा एक्शन: 6 संस्थानों की जांच में मिली खामियां, उड़ान IAS सेंटर सील
कोचिंग सेंटरों पर निगम का बड़ा एक्शन: 6 संस्थानों की जांच में मिली खामियां, उड़ान IAS सेंटर सील
June 24, 2026
बिलासपुर, 24 जून 2026। शहर के कोचिंग संस्थानों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके अलावा कुछ प्रमुख रूटों पर स्पेशल मेमू ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। रेलवे का मानना है कि इससे स्थानीय और आसपास के जिलों से आने वाले छात्रों को काफी राहत मिलेगी।

रेलवे प्रशासन ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे यात्रा की योजना पहले से तैयार कर लें और स्पेशल ट्रेनों की सुविधा का लाभ उठाएं। साथ ही यात्रा से पहले ट्रेन के समय और स्टॉपेज की जानकारी जरूर जांच लें।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में हत्या और दुष्कर्म के आरोपी 11 बाल कैदी फरार, बाल संप्रेक्षण गृह से खिड़की उखाड़कर दीवार फांद भागे सभी
छत्तीसगढ़ में हत्या और दुष्कर्म के आरोपी 11 बाल कैदी फरार, बाल संप्रेक्षण गृह से खिड़की उखाड़कर दीवार फांद भागे सभी
June 24, 2026
अंबिकापुर के बिशुनपुर रोड स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से मंगलवार देर शाम 11 अपचारी बालक फरार हो गए। तेज बारिश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने कहा है कि परीक्षार्थियों की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि छात्र बिना किसी तनाव के अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकें।

ये खबर भी पढ़ें…
जिला पंचायत सदस्य से मारपीट; ओवरटेक विवाद से शुरू हुआ बवाल, पुलिस ने 5 गुंडों का निकाला जुलूस, भेजा जेल
जिला पंचायत सदस्य से मारपीट; ओवरटेक विवाद से शुरू हुआ बवाल, पुलिस ने 5 गुंडों का निकाला जुलूस, भेजा जेल
June 24, 2026
कबीरधाम, 24 जून 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में वीआईपी और जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर मामला सामने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *