LIVE UPDATE
Trending

CG में इंसानियत शर्मसार: चरित्र शंका में पति ने पार की क्रूरता की हदें, पत्नी का मुंडन कर जबरन पिलाया पेशाब…देखिये Video

सूरजपुर, 18 जून 2026 : शादी को भारतीय समाज में सात जन्मों का पवित्र बंधन माना जाता है, जहां विश्वास और सम्मान रिश्ते की सबसे मजबूत नींव होते हैं। लेकिन जब इसी रिश्ते में शक घर कर जाए तो हालात किस हद तक भयावह हो सकते हैं, इसका एक रूह कंपा देने वाला और दर्दनाक उदाहरण सूरजपुर जिले में सामने आया है। यहां चरित्र शंका को लेकर एक पति ने अपनी ही पत्नी के साथ ऐसी अमानवीय हरकत की है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है।

बंधक बनाकर बच्चों के सामने की बर्बरता

मिली जानकारी के अनुसार, सूरजपुर जिले के करंजी गांव की रहने वाली पीड़िता तारा सारथी का विवाह वर्ष 2006 में जितेंद्र सारथी के साथ हुआ था। दोनों के चार बच्चे भी हैं। शुरुआती वर्षों में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन पिछले एक वर्ष से चरित्र शंका के चलते दोनों के संबंधों में तनाव बढ़ गया था और वे अलग-अलग रह रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
घर की नौकरानी का ‘85 हजार वाला खेल’! चेक चोरी, फर्जी सिग्नेचर… बैंक पहुंचते ही खुल गया पूरा राज
घर की नौकरानी का ‘85 हजार वाला खेल’! चेक चोरी, फर्जी सिग्नेचर… बैंक पहुंचते ही खुल गया पूरा राज
August 26, 2026
जांजगीर-चांपा, 26 अगस्त 2026। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरी और धोखाधड़ी का हैरान करने वाला मामला सामने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीड़िता का आरोप है कि इसी विवाद के बीच आरोपी पति ने बच्चों के सामने ही उसे बंधक बना लिया। आरोपी ने पहले उसके पैर बांधे, फिर बेरहमी से मारपीट करते हुए उसके सिर का मुंडन कर दिया। क्रूरता की हदें तब पार हो गईं जब आरोपी ने कथित तौर पर महिला को जबरन पेशाब पिलाया और चेहरे पर मोबिल ऑयल (काला तेल) लगाकर उसे बुरी तरह अपमानित किया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Weather Alert: अगले 48 घंटे भारी! बिलासपुर समेत 12 जिलों में Yellow Alert, इन इलाकों में जमकर बरसेगा पानी
CG Weather Alert: अगले 48 घंटे भारी! बिलासपुर समेत 12 जिलों में Yellow Alert, इन इलाकों में जमकर बरसेगा पानी
August 26, 2026
रायपुर, 26 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ सकता है। प्रदेश में अगले 48 घंटे बारिश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा आक्रोश

इस पूरी हैवानियत का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसके सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से इलाके के लोगों में भारी आक्रोश है। पीड़िता ने इस खौफनाक आपबीती के बाद हिम्मत दिखाते हुए कोरिया जिले के पटना थाने में आरोपी पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुटी हुई है |

ये खबर भी पढ़ें…
CM साय ने बाबा कर्मेश्वर के दरबार में किया रुद्राभिषेक, बोले- छत्तीसगढ़ के शक्तिपीठों को धार्मिक कॉरिडोर से जोड़ रही सरकार
CM साय ने बाबा कर्मेश्वर के दरबार में किया रुद्राभिषेक, बोले- छत्तीसगढ़ के शक्तिपीठों को धार्मिक कॉरिडोर से जोड़ रही सरकार
August 26, 2026
बलरामपुर-रामानुजगंज, 26 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को राजपुर विकासखंड के ग्राम कर्रा पहुंचे, जहां उन्होंने श्री महारुद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *