LIVE UPDATE
Trending

डिप्टी CM अरुण साव ने दिखाए तीखे तेवर; नल-जल योजना में लापरवाही पर दो ईई को शो-कॉज नोटिस, 7 दिनों में मांगा जवाब

रायपुर, 11 जून 2026. बस्तर प्रवास के दौरान ग्रामीणों द्वारा नल-जल योजना से पानी नहीं मिलने की शिकायतों को उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव ने गंभीरता से लिया है। उनके निर्देश पर विभाग ने कोंडागांव और दंतेवाड़ा जिले के दो कार्यपालन अभियंताओं (ईई) को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।

दरअसल, हाल ही में उप मुख्यमंत्री अरुण साव बस्तर प्रवास पर थे। इस दौरान कोंडागांव जिले के ग्राम बेड़मा और दंतेवाड़ा जिले के टेकनार में आयोजित जल अर्पण कार्यक्रम में ग्रामीणों ने नवनिर्मित नल-जल योजनाओं से नियमित पानी नहीं मिलने की शिकायत की थी। ग्रामीणों ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए समस्या से अवगत कराया था।

ये खबर भी पढ़ें…
अब किताबों में पढ़ेंगे छत्तीसगढ़ की माटी और संस्कृति: कक्षा 6वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए बनेंगे 100 खास पाठ
अब किताबों में पढ़ेंगे छत्तीसगढ़ की माटी और संस्कृति: कक्षा 6वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए बनेंगे 100 खास पाठ
August 24, 2026
रायपुर, 24 अगस्त 2026। अब छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चे अपनी ही माटी, लोकजीवन, कला, संस्कृति और परंपराओं को किताबों और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता के.के. मरकाम द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि 5 जून को केशकाल विकासखंड के ग्राम बेड़मा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने बताया था कि योजना सुचारू रूप से संचालित नहीं हो रही है, जिससे नियमित जलापूर्ति बाधित है और लोगों को इसका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है।

विभाग ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कोंडागांव के कार्यपालन अभियंता वीरेन्द्र पाण्डेय से जवाब मांगा है। नोटिस में कहा गया है कि ग्रीष्म ऋतु में नवनिर्मित योजना से पानी नहीं पहुंचना गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन पर सवाल खड़ा करता है। साथ ही इससे विभाग की छवि भी प्रभावित हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
रक्षाबंधन पर ‘विष्णु भैया’ की सौगात, बहनों के चेहरे पर मुस्कान… महतारी वंदन की 30वीं किस्त ने बढ़ाई खुशियां
रक्षाबंधन पर ‘विष्णु भैया’ की सौगात, बहनों के चेहरे पर मुस्कान… महतारी वंदन की 30वीं किस्त ने बढ़ाई खुशियां
August 24, 2026
रायपुर, 24 अगस्त 2026। रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त की सौगात मिली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी तरह 7 जून को दंतेवाड़ा जिले के टेकनार गांव में आयोजित जल अर्पण कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि गांव के एक मोहल्ले के कई घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। इस शिकायत के बाद दंतेवाड़ा के कार्यपालन अभियंता एस.पी. मण्डावी को भी नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

विभाग ने दोनों अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे सात दिनों के भीतर अपना जवाब प्रमुख अभियंता कार्यालय को प्रस्तुत करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने या निर्धारित समय में स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CM साय सरकार का बड़ा डिजिटल कदम: PWD में लागू होगा ‘WAMIS’, मंजूरी से भुगतान तक हर काम ऑनलाइन
CM साय सरकार का बड़ा डिजिटल कदम: PWD में लागू होगा ‘WAMIS’, मंजूरी से भुगतान तक हर काम ऑनलाइन
August 24, 2026
रायपुर, 24 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में सरकारी निर्माण कार्यों की निगरानी और भुगतान व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाने की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *