LIVE UPDATE

डिप्टी CM अरुण साव ने बिलासपुर को दी बड़ी सौगात: कोनी–मोपका बायपास के लिए 75.73 करोड़ मंजूर, 13.4 किमी फोरलेन से घटेगा शहर का ट्रैफिक दबाव

बिलासपुर, 11 जून 2026. छत्तीसगढ़ सरकार ने बिलासपुर जिले के कोनी (सेंदरी)–मोपका बायपास सड़क निर्माण परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के तहत 75 करोड़ 73 लाख रुपये की लागत से 13.40 किलोमीटर लंबी फोरलेन सीमेंट-कंक्रीट सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस बायपास सड़क के बनने से बिलासपुर शहर में यातायात दबाव कम होगा और कोनी–मोपका क्षेत्र के बीच आवागमन तेज और सुगम हो जाएगा। यह परियोजना क्षेत्रीय विकास के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

उप मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश

उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरा किया जाए और गुणवत्ता मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता न हो। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के बिलासपुर संभाग क्रमांक-1 के कार्यपालन अभियंता को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य अनुबंधित समयावधि में पूर्ण किए जाएं।

ये खबर भी पढ़ें…
Surajpur School News: स्कूल में तालाबंदी के बाद 2 कर्मचारी सस्पेंड, प्राचार्य और व्याख्याता पर भी कार्रवाई की तैयारी; 100 किमी दूर अटैचमेंट
Surajpur School News: स्कूल में तालाबंदी के बाद 2 कर्मचारी सस्पेंड, प्राचार्य और व्याख्याता पर भी कार्रवाई की तैयारी; 100 किमी दूर अटैचमेंट
September 19, 2026
सूरजपुर, 18 सितंबर 2026। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलफिली में छात्र-छात्राओं की तालाबंदी और विरोध प्रदर्शन के बाद शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गुणवत्ता और पारदर्शिता पर जोर

लोक निर्माण विभाग ने भी निर्माण प्रक्रिया में सख्त निगरानी के निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने कहा है कि कार्य का संचालन और पर्यवेक्षण तय मानकों के अनुसार किया जाए तथा किसी भी स्थिति में कार्य को सब-लेट (Sub-let) नहीं किया जाएगा। इसके अलावा पावर ऑफ अटॉर्नी के माध्यम से कार्य हस्तांतरण पर भी रोक लगाई गई है, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

वित्तीय सुरक्षा के लिए सख्त प्रावधान

राज्य शासन ने यह भी निर्देश दिए हैं कि अनुबंध से पहले ठेकेदार से अतिरिक्त प्रदर्शन सुरक्षा (APS) की राशि का फिक्स्ड डिपॉजिट रिसीट (FDR) जमा कराया जाए, जिससे परियोजना की वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर में सनसनीखेज वारदात: पत्नी से अफेयर का शक, किराएदार ने मकान मालिक का गला दबाकर मार डाला
रायपुर में सनसनीखेज वारदात: पत्नी से अफेयर का शक, किराएदार ने मकान मालिक का गला दबाकर मार डाला
September 19, 2026
रायपुर, 19 सितंबर 2026। राजधानी रायपुर के राखी थाना क्षेत्र के ग्राम गनोद में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
Dhamtari Elephant Alert: दंतैल हाथी की एंट्री, 10 गांवों में अलर्ट, आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ने का खतरा
Dhamtari Elephant Alert: दंतैल हाथी की एंट्री, 10 गांवों में अलर्ट, आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ने का खतरा
September 19, 2026
धमतरी, 19 सितंबर 2026। जिले के केरेगांव वन परिक्षेत्र के छुही बीट में एक दंतैल हाथी के पहुंचने से ग्रामीणों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *