LIVE UPDATE
Trending

BMO Suspended: नाबालिग के स्वास्थ्य परीक्षण में लापरवाही, बीएमओ डॉ. एन.के. टंडन तत्काल प्रभाव से निलंबित, राज्य शासन की बड़ी कार्रवाई

रायपुर, 8 जून 2026। राजनांदगांव  में 14 वर्षीय नाबालिग बालिका के स्वास्थ्य परीक्षण में गंभीर लापरवाही के मामले में राज्य सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए राजनांदगांव जिले के घुमका के खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ. एन.के. टंडन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार, ग्राम ईरा, पोस्ट सोमनी, विकासखंड एवं जिला राजनांदगांव की 14 वर्षीय बालिका के स्वास्थ्य परीक्षण में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई। राज्य शासन ने मामले को संवेदनशील मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9(1)(क) के तहत डॉ. टंडन को निलंबित किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
अब किताबों में पढ़ेंगे छत्तीसगढ़ की माटी और संस्कृति: कक्षा 6वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए बनेंगे 100 खास पाठ
अब किताबों में पढ़ेंगे छत्तीसगढ़ की माटी और संस्कृति: कक्षा 6वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए बनेंगे 100 खास पाठ
August 24, 2026
रायपुर, 24 अगस्त 2026। अब छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चे अपनी ही माटी, लोकजीवन, कला, संस्कृति और परंपराओं को किताबों और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं दुर्ग संभाग निर्धारित किया गया है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि वे सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
रक्षाबंधन पर ‘विष्णु भैया’ की सौगात, बहनों के चेहरे पर मुस्कान… महतारी वंदन की 30वीं किस्त ने बढ़ाई खुशियां
रक्षाबंधन पर ‘विष्णु भैया’ की सौगात, बहनों के चेहरे पर मुस्कान… महतारी वंदन की 30वीं किस्त ने बढ़ाई खुशियां
August 24, 2026
रायपुर, 24 अगस्त 2026। रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त की सौगात मिली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरकारी आदेश के मुताबिक निलंबन अवधि में डॉ. टंडन को मूलभूत नियम-53 के तहत नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता (Subsistence Allowance) प्राप्त होगा।

सूत्रों के अनुसार, नाबालिग बालिका के स्वास्थ्य परीक्षण से जुड़े मामले में स्वास्थ्य विभाग को गंभीर अनियमितताओं और लापरवाही की शिकायत मिली थी। शिकायतों की समीक्षा और प्रारंभिक जांच के बाद शासन ने यह कार्रवाई की है।

ये खबर भी पढ़ें…
CM साय सरकार का बड़ा डिजिटल कदम: PWD में लागू होगा ‘WAMIS’, मंजूरी से भुगतान तक हर काम ऑनलाइन
CM साय सरकार का बड़ा डिजिटल कदम: PWD में लागू होगा ‘WAMIS’, मंजूरी से भुगतान तक हर काम ऑनलाइन
August 24, 2026
रायपुर, 24 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में सरकारी निर्माण कार्यों की निगरानी और भुगतान व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाने की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

बीएमओ स्तर के अधिकारी पर हुई इस कार्रवाई को स्वास्थ्य विभाग में जवाबदेही तय करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मामले की जांच अभी जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई भी की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *