LIVE UPDATE
Trending

सराफा व्यापारी हत्याकांड सुलझा: पुलिस के गिरफ्त में आखिरी आरोपी, मुख्य शूटर समेत पूरा गिरोह गिरफ्तार

पेण्ड्रा। जिले के बहुचर्चित सराफा व्यापारी हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मामले के आखिरी फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। झारखंड से पकड़े गए मुख्य शूटर की गिरफ्तारी के साथ ही इस सनसनीखेज हत्या और लूटकांड में शामिल सभी आरोपियों तक पुलिस पहुंच गई है।

जानकारी के अनुसार 26 मार्च को पेण्ड्रा थाना क्षेत्र के कोटमी साप्ताहिक बाजार में सराफा व्यापारी प्रदीप सोनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सोना-चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए थे। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी और पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की थी।

ये खबर भी पढ़ें…
रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 26 ट्रेनों में अब ज्यादा कंफर्म होगी टिकट; वेटिंग घटने की उम्मीद
रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 26 ट्रेनों में अब ज्यादा कंफर्म होगी टिकट; वेटिंग घटने की उम्मीद
September 12, 2026
बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने रेल यात्रियों की सुरक्षा और यात्रा सुविधा को बेहतर बनाने की दिशा में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग के निर्देशन में जिला पुलिस, साइबर सेल और रेंज साइबर टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और डिजिटल ट्रैकिंग के आधार पर पुलिस ने 3 जून को झारखंड के देवघर जिले के जसीडीह क्षेत्र में दबिश देकर मुख्य शूटर राहुल उर्फ मनीष मंडल (30) को गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से बिहार के बांका जिले के विजय नगर क्षेत्र का निवासी है।

पूछताछ में आरोपी ने हत्या और लूट की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। उसकी निशानदेही पर लूटे गए सोना-चांदी के आभूषणों में से उसके हिस्से का माल बरामद किया गया है। इसके अलावा चार मोबाइल फोन और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी पुलिस ने जब्त किए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
प्रशिक्षण शिविर खत्म, अब मैदान में कांग्रेस! बैज बोले- ‘अर्जुन बनकर उतरिए’, सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी
प्रशिक्षण शिविर खत्म, अब मैदान में कांग्रेस! बैज बोले- ‘अर्जुन बनकर उतरिए’, सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी
September 12, 2026
बिलासपुर। तीन दिवसीय कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर के समापन के साथ ही पार्टी ने अब संगठन को सीधे मैदान में उतारने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने नेदिअ को बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि जांच अभी जारी है और वारदात के पीछे के पूरे नेटवर्क तथा अन्य संभावित कड़ियों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि आगे की जांच में कई और अहम खुलासे हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CM हेल्पलाइन का असर: शिकायत के 24 घंटे में ठीक हुआ हैंडपंप, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
CM हेल्पलाइन का असर: शिकायत के 24 घंटे में ठीक हुआ हैंडपंप, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
September 12, 2026
रायपुर, 12 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सुशासन की पहल का असर अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *