LIVE UPDATE
Trending

Janjgir Champa News; नाबालिग से दुष्कर्म मामले में सहयोगी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर

जांजगीर-चांपा, 6 जून 2026। नवागढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी के सहयोगी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं मामले का मुख्य आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पीड़िता के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

ये खबर भी पढ़ें…
बिहान ने बदली बिलासपुर की महिलाओं की किस्मत! पशु आहार प्लांट संभालकर बनीं ‘लखपति दीदी’, गांव में खड़ा किया रोजगार का मॉडल
बिहान ने बदली बिलासपुर की महिलाओं की किस्मत! पशु आहार प्लांट संभालकर बनीं ‘लखपति दीदी’, गांव में खड़ा किया रोजगार का मॉडल
August 26, 2026
रायपुर, 26 अगस्त 2026। कभी पारंपरिक आजीविका तक सीमित रहने वाली बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के ग्राम अकलतरी की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच में सामने आया कि 19 मई 2026 की रात मुख्य आरोपी अपने साथी आनंद कुमार चौहान (19 वर्ष) के साथ पीड़िता के घर पहुंचा था। दोनों ने नाबालिग को घर से बाहर बुलाया। विरोध करने पर मुख्य आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और मौके से फरार हो गया।

पीड़िता की शिकायत पर नवागढ़ पुलिस ने अपराध क्रमांक 169/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(2), 3(5) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत मामला दर्ज किया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Politics Breaking: साय कैबिनेट में फेरबदल की आहट? BJP की बैठकों में मंत्रियों के कामकाज का फीडबैक, ‘नॉन-परफॉर्मर’ पर नजर!
CG Politics Breaking: साय कैबिनेट में फेरबदल की आहट? BJP की बैठकों में मंत्रियों के कामकाज का फीडबैक, ‘नॉन-परफॉर्मर’ पर नजर!
August 26, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं ने एक बार फिर सियासी तापमान बढ़ा दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आनंद कुमार चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने मुख्य आरोपी की मदद करने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस फिलहाल मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है और उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। नाबालिग से जुड़े इस संवेदनशील मामले में पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-शादी का झांसा, संबंध बनाए…फिर जाति का हवाला देकर मुकर गया! पुलिस ने आरोपी को दबोचा, जेल भेजा
CG-शादी का झांसा, संबंध बनाए…फिर जाति का हवाला देकर मुकर गया! पुलिस ने आरोपी को दबोचा, जेल भेजा
August 26, 2026
बिलासपुर। शादी का सपना दिखाकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से साफ इनकार करने के आरोप...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *