LIVE UPDATE
Trending

घर के बाहर खड़ी पिकअप को लगाई आग, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

बिलासपुर, 30 मई 2026: जिले के कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम करगीकला में देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। अज्ञात बदमाश ने घर के बाहर खड़ी पिकअप वाहन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पूरी वारदात घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, करगीकला निवासी हंसराज साहू की पिकअप घर के बाहर खड़ी थी। देर रात अचानक वाहन में आग लग गई, जिससे पिकअप का अगला हिस्सा और एक टायर जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। परिवार के सदस्यों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

ये खबर भी पढ़ें…
राखी से पहले ‘विष्णु भैया’ का बड़ा तोहफा! महतारी वंदन की 31वीं किस्त से बहनों के चेहरे खिले
राखी से पहले ‘विष्णु भैया’ का बड़ा तोहफा! महतारी वंदन की 31वीं किस्त से बहनों के चेहरे खिले
August 25, 2026
रायपुर, 25 अगस्त 2026। रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं के लिए इस बार त्योहार की खुशी कुछ और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद CCTV फुटेज खंगालने पर एक संदिग्ध व्यक्ति वाहन के पास पहुंचता दिखाई दिया। कुछ ही देर बाद पिकअप में आग भड़क उठी। हालांकि अंधेरा होने के कारण आरोपी की स्पष्ट पहचान नहीं हो पाई है।

सूचना मिलते ही कोटा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर CCTV फुटेज व अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुराने विवाद और आपसी रंजिश के एंगल से भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
मेरी सगी बहन नहीं…आज माधुरी जी ने वह कमी पूरी कर दी: राखी बंधवाकर भावुक हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मेरी सगी बहन नहीं…आज माधुरी जी ने वह कमी पूरी कर दी: राखी बंधवाकर भावुक हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
August 25, 2026
रायपुर, 25 अगस्त 2026। रक्षाबंधन से पहले रायपुर में सोमवार को भाई-बहन के रिश्ते का ऐसा भावुक पल सामने आया,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *