LIVE UPDATE
Trending

बिलासपुर पहुंचे भूपेश बघेल : रामभद्राचार्य और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर साधा निशाना, बोले- जनता महंगाई से त्रस्त, धर्मगुरु खामोश

बिलासपुर, 27 मई 2026. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर प्रवास के दौरान केंद्र सरकार, आरएसएस और कुछ धार्मिक गुरुओं को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कई राष्ट्रीय मुद्दों पर सवाल उठाए और धार्मिक मंचों से राजनीति किए जाने पर भी टिप्पणी की।

भूपेश बघेल ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य का नाम लेते हुए कहा कि जो लोग खुद को धर्म और संस्कृति का बड़ा जानकार बताते हैं, उन्हें देश के महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी खुलकर अपनी राय रखनी चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों, महंगाई और धार्मिक मामलों को लेकर कई सवाल खड़े किए।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-स्कूलों में छुट्टी घोषित, चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के अलर्ट के बीच बड़ा फैसला
CG-स्कूलों में छुट्टी घोषित, चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के अलर्ट के बीच बड़ा फैसला
October 26, 2026
School Holiday: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के संभावित असर और भारी बारिश की चेतावनी के बीच दंतेवाड़ा जिले में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूर्व मुख्यमंत्री ने राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान देश के प्रमुख शंकराचार्यों की अनुपस्थिति को लेकर भी चर्चा हुई थी। उन्होंने कहा कि धार्मिक परंपराओं और विधि-विधान को लेकर अलग-अलग मत सामने आए थे, लेकिन उन सवालों पर खुलकर चर्चा नहीं की गई।

बघेल ने उत्तर-पूर्व और दक्षिण भारत के कुछ राज्यों का उदाहरण देते हुए भाजपा और केंद्र सरकार की राजनीति पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों को लेकर अक्सर बयानबाजी की जाती है, उन्हीं विषयों पर सत्ता पक्ष अलग-अलग राज्यों में अलग रवैया अपनाता नजर आता है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Transfer: छत्तीसगढ़ वन विभाग में जंबो फेरबदल, 102 रेंजर्स के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
CG Transfer: छत्तीसगढ़ वन विभाग में जंबो फेरबदल, 102 रेंजर्स के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
October 26, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने आरएसएस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आज संगठन खुद को हिंदू धर्म का सबसे बड़ा प्रतिनिधि बताने की कोशिश कर रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि देश में धर्म और राजनीति को मिलाकर माहौल बनाया जा रहा है।

भूपेश बघेल ने धीरेन्द्र कृष्णा शास्त्री  पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि धार्मिक मंचों से लोगों की समस्याओं का समाधान बताने का दावा किया जाता है, तो महंगाई और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों जैसे मुद्दों पर भी आवाज उठनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
Chhattisgarh Politics: साय से संगठन तक…स्मृति ईरानी ने 48 घंटे में की 12 बैठकें, छत्तीसगढ़ BJP में क्या बदलेगा?
Chhattisgarh Politics: साय से संगठन तक…स्मृति ईरानी ने 48 घंटे में की 12 बैठकें, छत्तीसगढ़ BJP में क्या बदलेगा?
October 26, 2026
Chhattisgarh BJP Politics: छत्तीसगढ़ भाजपा में संगठन को मजबूत करने और सरकार तथा पार्टी के बीच बेहतर तालमेल बनाने की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump के संबंधों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि देश की जनता महंगाई और रोजमर्रा की समस्याओं से परेशान है, ऐसे में सरकार को इन मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।

भूपेश बघेल के इन बयानों के बाद प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। भाजपा नेताओं की ओर से भी इस पर प्रतिक्रिया आने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *