LIVE UPDATE

भीषण गर्मी से तपता बिलासपुर: स्वास्थ्य विभाग ने जारी की सावधानी संबंधी एडवाइजरी

बिलासपुर, 21 मई 2026. बिलासपुर में इन दिनों पड़ रही तेज गर्मी ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बढ़ते तापमान और चल रही गर्म हवाओं के कारण दिन के समय सड़के खली दिखने लगा है। मौसम के बदलते हालात को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

बुधवार को शहर का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार तापमान सामान्य दिनों की तुलना में अधिक दर्ज किया गया है। लगातार कई दिनों से पारा बढ़ने के कारण बिलासपुर प्रदेश के सबसे गर्म शहरों में शामिल बना हुआ है।

जिला स्वास्थ्य समिति ने लोगों से अपील की है कि दोपहर के समय बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें। खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। विभाग का कहना है कि अधिक गर्मी की वजह से शरीर में पानी की कमी, चक्कर आना, थकान और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ सकती हैं।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप में निकलते समय सिर को ढककर रखने की सलाह दी है। साथ ही बाहर निकलने पर ओआरएस, नींबू पानी या अन्य तरल पदार्थ का सेवन करने की भी अपील की गई है।

गर्मी का असर शहर के बाजारों और सड़कों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। दोपहर के समय लोग घरों में रहने को मजबूर हैं, जबकि ठंडे पेय पदार्थों और फलों की मांग बढ़ गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर नगर निगम उपचुनाव: कांग्रेस ने शेख मोहम्मद आजम पर जताया भरोसा, जारी की प्रत्याशियों की सूची
बिलासपुर नगर निगम उपचुनाव: कांग्रेस ने शेख मोहम्मद आजम पर जताया भरोसा, जारी की प्रत्याशियों की सूची
May 16, 2026
बिलासपुर, 16 मई 2026। नगरीय निकाय उपचुनाव 2026 को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *