CG POLICE TRANSFER : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 140 पुलिसकर्मियों के तबादले, आदेश जारी
बेमेतरा, 20 मई 2026. छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में पुलिस विभाग के भीतर एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसएसपी रामकृष्णा साहू ने आदेश जारी कर जिले के 140 पुलिस कर्मचारियों का तबादला कर दिया है।
जारी तबादला सूची में सहायक उपनिरीक्षक (ASI), प्रधान आरक्षक (Head Constable) और आरक्षक (Constable) स्तर के कर्मचारियों को शामिल किया गया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर किए गए इस व्यापक फेरबदल का उद्देश्य जिला पुलिस व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाना और कार्य संतुलन को बेहतर करना बताया जा रहा है।

पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, लंबे समय से एक ही थानों और शाखाओं में पदस्थ कर्मचारियों को बदलकर विभिन्न थानों एवं इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। माना जा रहा है कि इससे कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के साथ-साथ पुलिसिंग में दक्षता बढ़ाने में मदद मिलेगी।
एसएसपी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के बाद संबंधित कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
















